इस शख्स के गाड़ी पार्क करने का स्टाइल वायरल, वीडियोज पर आते हैं करोड़ों व्यूज – AajTak

Feedback
दुनिया में ऐसे-ऐसे टैलेंटेड लोगों भरे हुए हैं, जिनके लिए हमारी रोजमर्रा की सबसे मुश्किल और परेशानी भरे काम भी चुटकी बजाने जितनी आसान होती है. ऐसे ही एक शख्स है, जिनको छोटी से छोटी जगह में भी गाड़ी को सटीक तरीके से पार्क करने में महारथ हासिल है. 
तंग से तंग जगह में दूसरी गाड़ियों को टच किए बिना भी आसानी से कार को पार्क कर लेने रॉनी सी रॉक के बाएं हाथ का खेल है.  दुनिया भर में लोग रॉनी की पार्किंग देखकर हैरान रह जाते हैं, वो छोटी छोटी जगहों में भी गाड़ी सटीक तरीके से पार्क कर देता है.  
क्योंकि पार्किंग के वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक मिलीमीटर की भी अहम भूमिका होती है.
A post shared by RonnyC’Rock (@ronny_c_rock)
रॉनी एक जर्मन रेस ड्राइवर और स्टंटमैन हैं. DW की रिपोर्ट के मुताबिक, इन्होंने पार्किंग के 6 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. वह छोटी से छोटी और तंग जगह में भी सटीक पार्किंग करते हैं और दूसरों को भी यही सिखाते हैं. दुनियाभर के लाखों लोग उनको तंग से तंग जगह में परफेक्टली कार फिट करते हुए देखते हैं. 
रॉनी के कार पार्किंग करने का स्टाइल ही अलग है. कई लोगों को इनके गाड़ियों को पार्किंग करने का ये अंदाज बहुत पसंद आता है. यही वजह है कि लोग इनकी वीडियो को काफी ज्यादा पसंद करते हैं और इन पर लाखों लाख व्यूज आते हैं. रॉनी रेस ड्राइवर होने के साथ स्टंटमैन भी हैं और लोगों कम जगह में सटीक पार्किंग के तरीके सिखाते हैं. 
दुनिया भर में लोग रॉनी की पार्किंग देखकर हैरान रह जाते हैं, वो छोटी छोटी जगहों में भी गाड़ी सटीक लगा देते हैं.#dwrev # Parking #RonnyCRock pic.twitter.com/3vSBirhIi0
वह अपने काम में काफी परफेक्ट हैं. क्योंकि, वह इस काम में रिकॉर्ड धारक हैं और पार्किंग के रिकॉर्ड के लिए हर मिलीमीटर और हर एक सेकेंड मायने रखता है. वह सिर्फ छह सेंटीमीटर की जगह में भी आराम से पैरेलल पार्किंग कर लेते हैं. सोशल मीडिया पर गाड़ियों को पार्क करने के उनके इस टैलेंट को करोड़ों व्यूज मिलते हैं. क्योंकि इनका तरीका इतना सटीक होता है कि लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News