Feedback
आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि अमेरिका और ईरान में सीजफायर और बातचीत के लिए कौन गिड़गिड़ा रहा है. 5 दिन के लिए ‘हाफ सीजफायर’ कर चुके ट्रंप के कंप्लीट सीजफायर का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. और इसमें सिर्फ 44 घंटे बाकी हैं. क्योंकि ट्रंप ने कहा था कि 5 दिन या उससे पहले ही बातचीत की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. और अब ट्रंप खुद कह रहे हैं कि ऐसा लग रहा हैै कि ईरान से डील नहीं होगी. क्योंकि ईरान कह रहा है कि वो अमेरिका से कोई बातचीत नहीं कर रहा है. ईरान ने सीधे कहा कि उसे सबसे पहले युद्ध से हुए नुकसान का Compensation दिया जाए. ईरान ने मुस्लिम देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वो अमेरिका से दूरी बनाकर रखें. क्योंकि ईरान को जहां भी अमेरिकी ठिकाने मिलेंगे वो उन्हें निशाना बनाएगा. इस पर ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान मिडिल ईस्ट पर कब्जा करना चाहता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू