'ईरान के खार्ग द्वीप पर कब्जा कर सकता है अमेरिका…', जंग के बीच बोले ट्रंप – AajTak

Feedback
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान का तेल लेना चाहते हैं और देश के तेल निर्यात केंद्र, खार्ग द्वीप पर कब्ज़ा कर सकते हैं. फाइनेंशियल टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “सच कहूं तो, मेरी सबसे पसंदीदा चीज़ ईरान का तेल लेना है.”
रविवार को ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ में छपे एक इंटरव्यू के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ‘ईरान का तेल लेना’ चाहेंगे और यह भी इशारा किया  कि अमेरिका, तेल निर्यात के मुख्य केंद्र ‘खार्ग द्वीप’ पर कब्ज़ा कर सकता है.
ट्रंप का यह बयान इस इलाके में बढ़ते तनाव के बीच आया है और साथ ही इनसे चल रही कूटनीतिक बातचीत के भी संकेत मिलते हैं. ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष, दोनों तरह की बातचीत चल रही है, जिसमें पाकिस्तानी ‘दूतों’ के ज़रिए होने वाली बातचीत भी शामिल है. उन्होंने इन वार्ताओं को अच्छी तरह से आगे बढ़ता हुआ बताया.
‘होर्मुज में तेल से भरे 20 बड़े जहाज़…’
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान, पाकिस्तान के झंडे वाले तेल टैंकरों की संख्या बढ़ाने पर सहमत हो गया है. अब इनकी संख्या दोगुनी होकर 20 हो गई है और इन्हें होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने की अनुमति दी जाएगी. बताया जा रहा है कि इस व्यवस्था को ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाक़ेर ग़ालिबफ़ ने मंज़ूरी दी है. ट्रंप ने कहा, “कल सुबह से होर्मुज़ स्ट्रेट के रास्ते हमें तेल से भरे 20 बड़े जहाज़ मिलेंगे.”
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News