Feedback
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध तो शुरू कर दिया है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि यह जारी जंग उनके लिए भारी पड़ रही है. शांति वार्ता की कोशिशों के बाद भी अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है. इस बीच अमेरिका में ट्रंप को मिला समर्थन भी लगातार कम होता नजर आ रहा है.
एक नए सर्वे के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान से जुड़े संघर्ष को संभालने के तरीके को केवल 40% कैथोलिक सही मानते हैं, जबकि 60% इससे असहमत हैं.
सर्वे में यह भी पाया गया कि 45% कैथोलिक ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का समर्थन करते हैं, जबकि 55% इसके विरोध में हैं.
इसी तरह 45% कैथोलिक मानते हैं कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सही दिशा में जा रही है, जबकि 55% का मानना है कि यह सही नहीं चल रही.
कैथोलिक वोट अहम
अमेरिका में कैथोलिक समर्थन काफी मायने रखता है. 2024 के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को 55% कैथोलिक वोट मिले थे, जबकि पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को 43% समर्थन मिला. वहीं 2020 में ट्रंप को 49% कैथोलिक वोट मिले थे, जबकि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को 50% समर्थन मिला था.
यह नया सर्वे ऐसे समय में सामने आया है, जब डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन पूरे अमेरिकी मतदाताओं के बीच भी घटता दिख रहा है. सर्वे के अनुसार, कुल मतदाताओं में सिर्फ 41% राष्ट्रपति के कामकाज को पसंद कर रहे हैं, जबकि 59% उनके काम से असंतुष्ट माने जा रहे हैं.
बता दें, अमेरिका में कैथोलिकों की संख्या लगभग 5.3 करोड़ से 7 करोड़ के बीच है, जो वयस्क आबादी का करीब 20% हिस्सा है. यह देश का सबसे बड़ा ईसाई संप्रदाय है, जिसकी बड़ी आबादी दक्षिण और पश्चिमी राज्यों में रहती है. इनमें लगभग 36% लोग हिस्पैनिक के रूप में जाने जाते हैं.
(Input: Fox News)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू