'ईरान ने चेतावनी नहीं मानी, अब जरूरत पड़ी तो सेना भी उतारूंगा', बोले डोनाल्ड ट्रंप – AajTak

Feedback
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले के फैसले को लेकर बयान दिया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान ऐसी मिसाइलें बना रहा था, जो अमेरिका तक पहुंच सकती थीं. 
ट्रंप ने कहा कि हम चाहते थे कि ईरान का खतरा खत्म हो जाए. ईरान ने अमेरिकी चेतावनियों को नजरअंदाज किया. ईरान ने पिछले साल अमेरिका द्वारा उसके परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाए जाने के बाद भी परमाणु हथियार हासिल करने की अपनी कोशिशें बंद करने से इनकार कर दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमने ईरान को समय-समय पर चेताया लेकिन वह नहीं माना. अगर हमें जरूरत पड़ी तो हम सेना भी उतारूंगे. उन्होंने कहा कि ईरानी सरकार मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिकी बलों के लिए खतरा बन चुका था. ईरान अपने पारंपरिक बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम का तेजी से विस्तार कर रहा था.
ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरान के पास पहले से ही ऐसे मिसाइलें मौजूद थी, जो यूरोप और विदेशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकती हैं. उन्होंने कहा कि ईरान जल्द ही मिसाइलें बना लेता जो सीधे अमेरिका तक पहुंचने में सक्षम होती. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News