ईरान ने रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल अमेरिकी विमान गिराने का किया दावा, ट्रंप बोले- तेहरान से पायलट को सुरक्षित निकाला – Zee News

F-15 Pilot Rescue: हमले के बाद एक इलाके में धुएं का गुबार उठता देखा गया. जिसकी तस्वीर भी सामने आई है. हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है. दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने बताया कि अमेरिकी सेना ने एक बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में F-15 fighter jet के घायल क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाल लिया है.
F-15 Pilot Rescue: ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने अमेरिकी विमान को मार गिराने का दावा किया है. बताया जा रहा है यह विमान रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा था. ईरानी मीडिया के मुताबिक यह विमान उस मिशन का हिस्सा था. जिसमें एक लापता F-15 के क्रू मेंबर को बचाने के लिए चलाया जा रहा था.
इलाके में धुंआ उठते देखा गया
ईरान की न्यूज एजेंसी के अनुसार हमले के बाद एक इलाके में धुएं का गुबार उठता देखा गया. जिसकी तस्वीर भी सामने आई है. हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है. दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने बताया कि अमेरिकी सेना ने एक बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में F-15 fighter jet के घायल क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाल लिया है.
ट्रंप ने पायलट को सुरक्षित निकालने का दावा किया
ट्रंप ने इसे अमेरिकी सेना का सबसे साहसी सर्च एंड रेस्क्यू मिशन बताया है. उन्होंने कहा कि पायलट ईरान के पहाड़ी इलाके में फंसा हुआ था. दुश्मन उसके करीब पहुंच रहा था. लेकिन अमेरिकी सेना ने समय रहते उसे बचा लिया है. उन्होंने यह भी बताया कि इस ऑपरेशन के लिए कई लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर भेजे गए थे. इससे पहले एक और पायलट को भी सुरक्षित निकाला गया था. लेकिन दूसरे ऑपरेशन को खतरे में डालने से बचने के लिए इसकी जानकारी नहीं दी गई थी.
अमेरिकी हेलीकॉप्टरों पर फायरिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक रेस्क्यू मिशन के दौरान ईरान के स्थानीय लोगों ने अमेरिकी हेलीकॉप्टरों पर फायरिंग भी की है. इसके बावजूद अमेरिकी सेना दोनों पायलटों को निकालने में सफल रही. ट्रंप ने दावा किया कि इस ऑपरेशन से यह साबित होता है कि अमेरिका ने ईरान के आसमान में एयर डोमिनेंस हासिल कर ली है.
ईरान और अमेरिका के दावों के बीच सच्चाई क्या है? यह साफ नहीं है.  इस घटना ने पहले से चल रहे तनाव को और बढ़ा दिया है. हालात और गंभीर हो गए हैं.
ये भी पढ़ें: भारत अस्त्र मिसाइल की तैनाती कर रहा है तेज, BDL ने 85 कंटेनरों का टेंडर निकाला; इनका इस्तेमाल कहां होगा

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, जियो-पॉलिटिक्स, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, हथियारों और डिफेंस की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप
सचेंद्र सिंह का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से है. इन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई ‘संगम नगरी’ प्रयागराज में स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की है. पढ़ने और लिखने में इनकी ऐसी रूचि रही कि इन्होंने पत्रकारिता जगत से जुड़कर अपना करियर बनाने की ठान ली. फिलहाल सचेंद्र ज़ी मीडिया समूह से जुड़कर ‘ज़ी भारत : ZEE Bharat’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म में अपना योगदान दे रहे हैं. …और पढ़ें
By accepting cookies, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News