ईरान पर एयर स्ट्राइक के बाद इजरायल में इमरजेंसी घोषित, सायरन गूंजे – AajTak

Feedback
ईरान के खिलाफ प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक की घोषणा के बाद इजरायल में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. इजरायल डिफेंस फोर्स ने बताया कि देशभर में सायरन बजाए गए हैं और मोबाइल फोन पर एडवांस अलर्ट भेजकर नागरिकों को सुरक्षित स्थानों के पास रहने के निर्देश दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि इजरायल ने अपनी हवाई सीमा भी बंद कर दी है.
आईडीएफ ने कहा, “यह एक प्रोएक्टिव अलर्ट है, ताकि जनता को इस संभावना के लिए तैयार किया जा सके कि इजरायल राज्य की ओर मिसाइलें दागी जा सकती हैं.” इजरायली सेना ने दोहराया, “जनता से अनुरोध है कि वे सुरक्षित स्थानों के पास ही रहें.”
इजरायली सैन्य अधिकारियों ने पूरे देश में विशेष आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है. रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने राष्ट्रीय स्तर पर इमरजेंसी का ऐलान करते हुए चेतावनी दी कि इजरायल के नागरिक इलाकों पर मिसाइल और ड्रोन हमले की आशंका है.
इजरायल ने साथ ही अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. एयरलाइंस को चेतावनी दी गई है कि वे इजरायली सीमा में प्रवेश न करें.
इजरायली सेना ने यह भी घोषणा की है कि देशभर के स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे, सार्वजनिक समारोहों पर रोक लगा दी गई है और लोगों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी गई है.
उधर ईरान की राजधानी तेहरान में भी धमाकों की खबर है. ईरानी समाचार एजेंसी फारस न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोमहूरी इलाके में कई मिसाइलें गिरी हैं. सरकारी मीडिया ने केंद्रीय तेहरान में कम से कम तीन विस्फोटों की आवाज सुने जाने की पुष्टि की है. हालांकि ईरानी अधिकारियों ने नुकसान या हताहतों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है.
इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि यह हमला “राज्य के खिलाफ आसन्न खतरों का मुकाबला करने” के लिए किया गया है. अब पूरी दुनिया की नजर ईरान की संभावित प्रतिक्रिया पर टिकी है, क्योंकि हालात किसी बड़े क्षेत्रीय युद्ध की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News