—विज्ञापन—
इजराइली वायु सेना ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों पर भीषण हवाई हमले किए. ताजा रिपोर्टों के अनुसार, तेहरान के व्यस्त मेहराबाद हवाई अड्डे और दक्षिण में स्थित बुशहर हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया है. बुशहर में हमले के दौरान जमीन पर खड़ा एक ईरानी यात्री विमान पूरी तरह नष्ट हो गया है. कई जगहों पर विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं. पूर्वी तेहरान के हकीमिए इलाके में भी हमले हुए, जहां इजराइल ने पहले ही लोगों को इलाका छोड़ने की चेतावनी दी थी. बुशहर एयरपोर्ट पर हमले में एक पार्क्ड पैसेंजर एयरक्राफ्ट पूरी तरह तबाह हो गया, जिससे ईरान की एयरलाइंस को बड़ा नुकसान पहुंचा है.
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे ईरान के खिलाफ ‘सटीक और शक्तिशाली’ कार्रवाई बताया, जो इजराइल की सुरक्षा के लिए जरूरी है. नेतन्याहू ने कहा है कि इजराइली पायलट ईरान और लेबनान के आसमान में उड़ान भर रहे हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि यहूदी राष्ट्र ‘बड़ी ताकत’ से जवाब देना जारी रखेगा और हमले रुकने वाले नहीं हैं. ईरानी रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये हमले अमेरिका-इजराइल के संयुक्त ऑपरेशन का हिस्सा हैं.
तेहरान के घरेलू उड़ानों के मुख्य केंद्र मेहराबाद एयरपोर्ट पर कई मिसाइलें गिरीं, जिससे वहां आसमान में धुएं का गुबार देखा गया. दक्षिणी बंदरगाह शहर बुशहर के हवाई अड्डे पर खड़े एक ‘ईरान एयर’ के विमान पर सीधा हमला हुआ. नेतन्याहू ने स्पष्ट कर दिया है कि यह अभियान तब तक नहीं रुकेगा जब तक कि लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते. इससे पहले इजराइली सेना ने दावा किया था कि उन्होंने तेहरान में ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की इमारतों पर भी सटीक बमबारी की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in