ईरान पर हमले में अमेरिका भी शामिल, ट्रंप बोले- उनकी मिसाइलें मिट्टी में मिला देंगे – BBC

इमेज स्रोत, Reuters
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर हुए ताज़ा हमलों में अमेरिका भी शामिल है.
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा है कि अमेरिका ने ईरान में "बड़ा युद्ध अभियान" शुरू किया है.
ट्रंप ने कहा, "हमने बार-बार डील करने की कोशिश की. हमने कोशिश की. हम उनकी मिसाइलों को नष्ट कर देंगे और उनकी मिसाइल उद्योग को मिट्टी में मिला देंगे. इसे पूरी तरह से ख़त्म कर दिया जाएगा."
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ने ईरान पर हमला करने या न करने के बारे में अभी कोई "आख़िरी फ़ैसला" नहीं किया है. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वह परमाणु मुद्दे पर बातचीत के दौरान ईरान की बातचीत की स्थिति से "खुश नहीं" थे.
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ट्रंप ने कहा कि ईरान "हमें वह देने को तैयार नहीं है जो हमारे पास होना चाहिए", उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ईरान के पास "परमाणु हथियार नहीं हो सकते."
इस हफ़्ते की शुरुआत में जिनेवा में दोनों देशों के बीच परोक्ष बातचीत हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने कहा कि डील पर पहुँचने की दिशा में प्रगति हुई है.
अमेरिका तेहरान पर अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम पर एक नई डील के लिए दबाव बढ़ा रहा है.
समाप्त
ट्रंप ने बार-बार कहा है कि अमेरिका "ज़रूरत पड़ने पर तेज़ी और कठोरता के साथ" कार्रवाई करने के लिए "तैयार, इच्छुक और सक्षम" है.
यह पूछे जाने पर कि क्या तनाव से मिडिल ईस्ट में लंबी लड़ाई हो सकती है, ट्रंप ने व्हाइट हाउस के सामने रिपोर्टरों से कहा कि "हमेशा एक रिस्क रहता है."
उन्होंने आगे कहा, "जब युद्ध होता है, तो किसी भी चीज़ का रिस्क होता है. अच्छा और बुरा दोनों."
इससे पहले इसराइल के रक्षा मंत्री ने ईरान पर मिसाइल हमला करने की जानकारी दी थी.
इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज़ ने बयान जारी कर पूरे इसराइल में 'विशेष और स्थायी आपातकाल स्थिति' की घोषणा कर दी है.
ईरान पर ताज़ा हमलों के बाद इसराइल और ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को नागरिक विमानों के लिए बंद कर दिया है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News