—विज्ञापन—
US Iran Tension Update: अमेरिका ने ईरान की बर्बाद करने की पूरी तैयारी कर रखी है। ट्रंप सरकार ने मिडिल ईस्ट के देशों में अपने सैन्य ठिकानों पर मिसाइल लॉन्चर की तैनाती बढ़ा दी है। सैटेलाइट तस्वीरों ने खुलासा किया है कि अमेरिका ने जनवरी के मुकाबले फरवरी के 10 दिन में ही दोगुनी सेना हथियारों के साथ तैनात कर दी है। वहीं ईरान ने भी हमला होने पर मध्य पूर्व के देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर अटैक करने की धमकी दी है।
यह भी पढ़ें: इजरायल-ईरान में युद्ध की दस्तक! लगा सिक्योरिटी लॉकडाउन, नेतन्याहू की ट्रंप को अकेले हमला करने की चेतावनी
बता दें कि मध्य पूर्व के देशों इराक, जॉर्डन, कुवैत, सऊदी अरब, कतर, बहरीन, यूएई, ओमान, तुर्की में अमेरिका के सैन्य ठिकानों हैं। इनके अलावा हिंद महासागर में डिएगो गार्सिया में भी आर्मी बेस अमेरिका ने बनाया हुआ है। जून 2025 में भी ईरान ने पलटवार करते हुए अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। एक बार फिर वे सभी सैन्य ठिकानों ईरान के निशाने पर हैं, वहीं अमेरिका अपना युद्धपोत ईरान के दरवाजे पर खड़ा किया हुआ है।
बता दें कि फोरेंसिक इमेजरी एनालिस्ट विलियम गुडहाइंड ने सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि जनवरी की तुलना में फरवरी में अमेरिकी सेना की तैनाती मध्य पूर्व के देशों में बढ़ गई है। फरवरी की शुरुआत में कतर के अल-उदीद बेस पर अमेरिका ने पैट्रियट मिसाइलें लॉन्चर की बजाय ट्रकों पर लादकर तैनात कर दी हैं। इन्हें ट्रकों में लादने का कारण यह है कि हमला होने पर इन मिसाइलों को एक से दूसरी जगह ले जाना आसान होगा।
यह भी पढ़ें: मादुरो जैसे खामनेई की गिरफ्तारी या हमला… डोनाल्ड ट्रंप की खौफनाक साजिश का खुलासा, पढ़ें ईरान ने क्या किया दावा?
बता दें कि अमेरिका ने कतर में अल-उदीद आमी बेस पर RC-135, 3 C-130 हरक्यूलिस, 18 KC-135 स्ट्रैटोटैंकर और 7 C-17 तैनात किए। जनवरी में सिर्फ 14 स्ट्रैटोटैंकर और 2 C-17 थे। मोबाइल मिसाइल लॉन्चर तैनात किए गए हैं। 10 MIM-104 पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम HEMTT ट्रकों पर लादकर तैनात किए गए हैं। हमला होने की स्थिति में इन सभी हथियारों से ईरान पर हमला किया जाएगा, ऐसे में ईरान को हमला करना डबल महंगा पड़ेगा।
जॉर्डन के मुआफक बेस पर फरवरी के 10 दिन में 17 F-15E स्ट्राइक, 8 A-10 थंडरबोल्ट, 4 C-130 और 4 हेलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं। एक अन्य ठिकाने पर एक C-17, एक C-130 और 4 EA-18G ग्रॉवलर इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर विमान तैनात किए गए हैं। सऊदी अरब के प्रिंस सुलतान बेस, ओमान के दुहान बेस और डिएगो गार्सिया में भी तैनात बढ़ाई गई है। सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान बेस पर एक C-5 गैलेक्सी और एक C-17 विमान तैनात हैं। पहले 5 C-130 विमान थे।
हिंद महासागर के डिएगो गार्सिया बेस पर 31 जनवरी की तुलना में 7 और विमान नजर आए।
खबर अपडेट की जा रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in