ईरान युद्ध के बीच खाड़ी देशों में फंसे बिहार के लोगों की मदद करेगी नीतीश सरकार, हेल्पलाइन नंबर जारी – AajTak

Feedback
ईरान युद्ध संकट और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच बिहार सरकार ने राज्य के प्रवासी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है और प्रभावित देशों में रह रहे बिहारियों की मदद के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.
बिहार सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण परिस्थितियों के मद्देनजर वहां रह रहे प्रवासी बिहारियों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए बिहार सरकार पूरी तरह सतर्क है. किसी भी प्रकार की सहायता, जानकारी या समस्या के समाधान के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर +91 7217788114 जारी किया गया है.
24 घंटे काम करेगा हेल्पलाइन डेस्क
सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि संबंधित विभाग की टीम 24 घंटे और सातों दिन स्थिति की निगरानी करेगी. आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसियों और केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा. यह हेल्पलाइन उन लोगों के लिए भी उपयोगी होगी जो अपने परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या किसी आपात स्थिति में सहायता चाहते हैं.
पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के चलते कई भारतीय नागरिक अलग-अलग देशों में फंसे हुए हैं. ऐसे में बड़ी संख्या में कामकाज या व्यवसाय के सिलसिले में वहां रह रहे बिहारियों और उनके परिवारों में चिंता का माहौल है. बिहार सरकार ने भरोसा दिलाया है कि राज्य के हर नागरिक की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है. डिप्टी सीएम ने कहा, ‘आप सुरक्षित रहें, सरकार आपके साथ है.’ 
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News