ईरान vs अमेरिका फुल ऑन वॉर! ट्रंप का आसमान पर कंट्रोल का दावा, नीचे गिर रहे फाइटर जेट; क्या है असली सच? – Zee News

Iran vs America: ईरान-अमेरिका युद्ध में तनाव बढ़ गया है, जहां ईरान ने अमेरिकी विमानों को गिराने और एक पायलट के लापता होने का दावा किया है. होर्मुज जलडमरूमध्य लगभग बंद है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है. दोनों देशों के बीच टकराव और खतरनाक होता जा रहा है.
Iran vs America: ईरान की सेना उन दो अमेरिकी युद्ध विमानों में से एक के लापता पायलट की तलाश कर रही थी, जिन्हें ईरान और खाड़ी क्षेत्र में मार गिराया गया था. इससे अमेरिका के लिए स्थिति और गंभीर हो गई है, क्योंकि युद्ध अब छठे हफ्ते में पहुंच चुका है और शांति वार्ता की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही. इन घटनाओं से यह साफ होता है कि अमेरिका और इजराइल के विमान अभी भी ईरान के ऊपर सुरक्षित नहीं हैं, जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ दावा कर चुके हैं कि आसमान पर उनका पूरा नियंत्रण है.
एक अमेरिकी सैनिक के जिंदा होकर ईरान में छिपे होने की आशंका ऐसे समय में सामने आई है, जब ट्रंप ने कुछ दिन पहले ईरान को पाषाण युग में पहुंचा देने की धमकी दी थी. इस युद्ध में हजारों लोग मारे जा चुके हैं, ऊर्जा संकट पैदा हो गया है और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है.
ईरान शर्तों पर चाहता समझौता
ईरान की सरकार अब भी झुकने को तैयार नहीं है. हालांकि उसके विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका से बातचीत की संभावना को पूरी तरह नकारा नहीं, लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया कि ईरान अपनी शर्तों पर ही स्थायी और न्यायपूर्ण शांति चाहता है. ट्रंप ने शनिवार को फिर चेतावनी दी कि अगर ईरान समझौता नहीं करता या होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोलता, तो अमेरिका हमले और तेज कर देगा. उन्होंने कहा कि 48 घंटे के अंदर स्थिति और गंभीर हो सकती है.
इस बीच, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में इजराइल से जुड़े एक जहाज पर ड्रोन हमला किया, जिससे उसमें आग लग गई. यह जलडमरूमध्य दुनिया के करीब 20% तेल और गैस की सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, और ईरान ने इसे लगभग बंद कर दिया है.
एक दिन में अमेरिका 4 एयरक्राफ्ट डाउन
ईरान ने दावा किया कि उसने एक अमेरिकी F-15E फाइटर जेट को मार गिराया, जबकि एक A-10 वॉर्थोग विमान भी हमले में क्षतिग्रस्त होकर कुवैत में क्रैश हो गया. उस विमान का पायलट इजेक्ट होकर लापता हो गया, जिसकी तलाश जारी है. उसे खोजने गए दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर भी ईरानी हमले का शिकार हुए, हालांकि वे सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बताया कि वे उस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, जहां पायलट का विमान गिरा था. स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि जो भी दुश्मन सैनिक को पकड़ेगा या मारेगा, उसे इनाम दिया जाएगा.
जंग के बीच ईरान का नया एयर डिफेंस
ईरान ने यह भी दावा किया कि उसने एक नई एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया, जिससे एक अमेरिकी जेट, तीन ड्रोन और दो क्रूज मिसाइलों को निशाना बनाया गया. ईरान का कहना है कि वह लगातार अपनी नई रक्षा तकनीकों को युद्ध में इस्तेमाल कर रहा है. इसके अलावा, ईरान ने इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए और कुवैत व बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया. उधर, अमेरिका के अंदर भी इस युद्ध को लेकर दबाव बढ़ रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप सरकार में बड़े बदलाव हो सकते हैं, क्योंकि ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं और राजनीतिक समर्थन घट रहा है.
ये भी पढ़ें: भारत अस्त्र मिसाइल की तैनाती कर रहा है तेज, BDL ने 85 कंटेनरों का टेंडर निकाला; इनका इस्तेमाल कहां होगा
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, जियो-पॉलिटिक्स, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, हथियारों और डिफेंस की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप
सौरभ पाल का नाता उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से है. इन्होंने अपनी पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की है. सौरभ को लिखने-पढ़ने का शौक है. …और पढ़ें
By accepting cookies, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News