उत्तर प्रदेश : घोसी चीनी मिल में गन्ना तौल और सठियांव मिल में पेराई, किसानों में गुस्सा – ChiniMandi

मऊ : मधुबन क्षेत्र के किसानों को सठियांव चीनी मिल को तौल केंद्र बनाने से भाड़े के चार्ज बढ़ने का डर सता रहा है।गन्ना घोसी चीनी मिल में तौला जाएगा, और पेराई सठियांव मिल में होगी। किसान अब अपने गंन्ने की खेती एवं बचे गन्ने को लेकर चिंतित हैं। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, अब पांच हजार किसानों के तीन लाख से अधिक क्विंटल गन्ने का तौल घोसी चीनी मिल में होगा, लेकिन पेराई सठियांव मिल में होगी। इस समस्या के चलते किसान गन्ना तौल में ढुलाई को लेकर परेशान हैं।
खबर के अनुसार, पिछले दिनों सठियांव मिल से पांच सदस्यीय टीम की निगरानी में पांच किसानों का गन्ना तौला गया और किसानो से कहा गया की अब आप लोग अपना गन्ना यहां तक अपने ट्रैक्टर ट्राली और भाड़े के माध्यम से लेकर आइए। यहां केवल तौल होगा। इसके बाद आप लोगों का गन्ना सठियाव चीनी मिल को जाएगा, तो किसानों का सवाल रहा कि भाड़े का क्या होगा। इसको लेकर किसान चिंतित है।किसानों ने ढुलाई चार्ज अधिक न लगाने की मांग की।


null
© Copyright 2026 JK India eAgriTech Ltd.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News