उमंग द विंटर कार्निवल में हिंदी व अंग्रेजी काव्य संग्रह का विमोचन – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | चांपा
दिल्ली पब्लिक स्कूल, जांजगीर-चांपा के विशाल खेल प्रांगण में आयोजित “उमंग द विंटर कार्निवल” उत्साह, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विविधता का भव्य उत्सव बनकर सामने आया। यह आयोजन विद्यालय की प्राचार्या कल्पना सिंह के मार्गदर्शन, शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभा का सशक्त प्रदर्शन रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अमर सुल्तानिया (जिला संगठन प्रभारी, जशपुर), इंजीनियर रवि पाण्डेय (प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा), विद्यालय की संरक्षिका मीना देवी देवांगन, प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजकिशोर देवांगन, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, स्नेहा देवांगन, ज्योति देवांगन, प्राचार्या कल्पना सिंह, आलोक अग्रवाल एवं सोनाली सिंह की उपस्थिति में हुआ। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं विभिन्न महादेशों पर आधारित रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्या कल्पना सिंह ने “नन्ही जान फाउंडेशन” की जानकारी देते हुए शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों और सामाजिक दायित्वों पर बल दिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा रचित काव्य संग्रह “मुक्ताहार” (हिंदी) एवं “द व्हिस्पर्स ऑफ सोल” (अंग्रेजी) का विमोचन रहा। अतिथि इंजीनियर रवि पाण्डेय ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास व अनुशासन का संदेश दिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News