उमरा से लौटते समय बढ़ी टेंशन: जंग की खबरें और फ्लाइट रद्द होने से जायरीन में खौफ – Live Hindustan

उमरा अदा कर सऊदी अरब से लौट रहे जायरीन के बीच उस समय डर का माहौल बन गया जब उनके परिवार के लोगों ने फोन और वीडियो कॉल के जरिए ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जंग की खबरें बताईं। इसी बीच अचानक कुछ फ्लाइट्स रद्द होने की खबर से हालात और तनावपूर्ण हो गए। कई जायरीन को यह भी डर सताने लगा कि कहीं वे लंबे समय तक सऊदी अरब में ही फंस न जाएं। सुन्नी बरेलवी मसलक से जुड़े हाफिज इमरान बकराती ने बताया हम तो वतन लौट आए हैं लेकिन कुछ जायरीन वहीं फंस गए थे। शीशगढ़, दुनका, बहेड़ी से मौलाना जफर बज्मी, इस्लाम बरकाती, मौलाना दानिश आदि ने आने के बाद वहां के हालात के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि जंग की खबरों के चलते जायरीन के परिवार वाले लगातार फोन और वीडियो कॉल के जरिए जानकारी दे रहे थे, जिससे वहां मौजूद लोगों में चिंता बढ़ गई थी। कई जायरीन की फ्लाइट भी रद्द हो गई थीं। हालांकि बाद में उन्हें दूसरी फ्लाइट मिली, जिससे वे गुरुवार रात भारत पहुंच सके। हाफिज इमरान बकराती के मुताबिक अभी भी कई आजमीन सऊदी अरब में फंसे हुए हैं और अपने वतन लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News