ऋतुराज गायकवाड़ ने भारत के इस लेजेंड को चुना अपना आइडल, लेकिन उनकी कामायबी दोहराने में अब तक नाकाम – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Ruturaj Gaikwad’s Cricketing Idol: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपने टीममेट और महान विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी को अपना क्रिकेटिंग आइडल चुना. गायकवाड़ ने 2020 सीजन में धोनी की लीडरशिप में सीएसके के लिए अपने आईपीएल डेब्यू किया था.
आईपीएल डेब्यू के बाद से ही वो चेन्नई सुपरकिंग्स की बल्लेबाजी के मजबूत आधार बन गए हैं, और अपने 6 सीजन में से 3 सीजंस में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं. गायकवाड़ ने धोनी की कप्तानी में 2021 और 2023 में सीएसके का आखिरी 2 खिताबी सफर में अहम रोल अदा किया था.
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2024 आईपीएल सीजन से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी संभाली थी. हालांकि इस येलो आर्मी ने पिछले 2 एडिशन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकामी हासिल की थी. जबकि धोनी ने 2025 सीजन के ज्यादातर हिस्से में घायल गायकवाड़ की जगह कप्तानी संभाली थी.
यह भी पढ़ें- अनसोल्ड रहने के बाद पहाड़ों में छुट्टियां बिता रहीं थीं ये क्रिकेटर, अचानक आ गया WPL 2026 से कॉल, डेब्यू मैच में किया इम्प्रेस
धोनी अभी भी सबसे कामयाब आईपीएल कप्तान हैं, जिन्होंने 235 मुकाबलों में 136 जीत हासिल की हैं. उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स को सभी 5 आईपीएल खिताब दिलाए और सिर्फ वही एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने लीग में कैप्टन के तौर पर 100 से ज्यादा मैच जीते हैं.
साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बावजूद, 44 साल के महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में एक्टिव हैं और 2026 के एडिशन में वे अपने 19वें सीजन के लिए मैदान पर लौटेंगे. क्रिकेट फैंस भी हर साल इंडियन प्रीमियर लीग का इंतजार इसलिए करते हैं, ताकि वो ‘माही’ को चौके-छक्के लगाते हुए देख पाएं.

न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News