एक क्लिक में पढ़ें Chitrakoot की 21 मार्च 2026, शनिवार की अहम खबरें – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
Latest News chitrakoot: चित्रकूट में 21 मार्च 2026 की ताजा और ब्रेकिंग खबरों की हर अपडेट सबसे पहले, सटीक और विश्वसनीय जानकारी के लिए यहां लगातार पढ़ते …और पढ़ें
घटना के बाद जानकारी देते आरती के स्वजन। जागरण
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। Chitrakoot Latest News In Hindi: आज की ताजा खबरें 21 मार्च 2026 ब्रेकिंग। यहां पढ़ें शनिवार की चित्रकूट की ताजा खबरें, अपराधकी लाइव अपडेशन।
शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के अमरावा बिहारा गांव में आठ माह की गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मायका पक्ष ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि ससुरालीजन इन आरोपों को पूरी तरह गलत बता रहे हैं।
अमरावा बिहारा निवासी अनिल कुमार पाल ने बताया कि उसके छोटे भाई पवन की 21 वर्षीय पत्नी आरती पाल गर्भवती थी और शुक्रवार रात उसके पेट में तेज दर्द उठा। हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल शिवरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह आरती का रजौला चकभूपत निवासी भाई संतोष कुमार स्वजन के साथ अस्पताल पहुंचा।
उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष आरती को आए दिन प्रताड़ित करता था और गर्भावस्था के दौरान उसके इलाज में लापरवाही बरती गई। उनका कहना है कि आरती को अक्सर अकेले ही इलाज के लिए जाना पड़ता था, जिससे उसकी स्थिति बिगड़ती गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना की सूचना उन्हें समय पर नहीं दी गई और पुलिस से जानकारी मिलने के बाद ही वे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद चौकी में तहरीर दी जाएगी।
वहीं, पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद पति पवन पाल ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि आरती का नियमित इलाज जानकीकुंड अस्पताल में चल रहा था। घटना वाली रात दर्द बढ़ने पर उसे नजदीकी शिवरामपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि आरती के गर्भ में आठ माह का बच्चा था। चौकी प्रभारी सनी चतुर्वेदी ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अनिल कुमार पाल के अनुसार पवन पाल गुजरात के अहमदाबाद में एक निजी फैक्ट्री में मशीन आपरेटर है। उसका आरती से प्रेम संबंध था और तीन वर्ष पहले दोनों गुजरात जाकर विवाह कर लौटे थे। शुरू में स्वजन इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे, लेकिन बाद में सहमति बन गई थी। यह आरती का पहला गर्भ था, जिसकी उसके साथ ही मौत हो गई।
बुखार से पीड़ित चार माह के एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को कर्वी के शोभा सिंह का पुरवा निवासी शांतिदेवी ने बताया कि सुबह घर में बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। तेज बुखार होने पर स्वजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जासं.
बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बड़ी मड़ैयन निवासी मनोज कुमार की पत्नी 25 वर्षीय सुमीला ने अज्ञात कारणों के चलते घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। 
शिवरामपुर क्षेत्र के भरकोर्रा गांव के बाहर पैदल जा रहे 45 वर्षीय बच्चीलाल को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के निवासी राजेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही भइयालाल अपने तीन पुत्रों के साथ शराब के नशे में एकराय होकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
कर्वी कोतवाली क्षेत्र के बालापुर खालसा निवासी मानसिंह की पत्नी सविता सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे वह घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही अभय सिंह ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। घटना में वह घायल हो गईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
यह भी पढ़ें- कानपुर देहात में पुलिस की मौजूदगी में बांटे घरेलू गैस सिलिंडर, कामर्शियल की किल्लत से कारोबार ठप
यह भी पढ़ें- Warning Signs… संकट में गंगा, खतरे में खेती, फरवरी में ही सिकुड़ गई धारा
यह भी पढ़ें- US Israel Iran तनाव का असर Kanpur तक: उद्योगों पर महंगाई की मार, कच्चा माल हुआ महंगा
यह भी पढ़ें- दूर होता दिखा 7 साल का प्यार…तो खूनी हमला, प्रेमिका पर ब्लेड से हमला कर युवक ने खुद का भी गला काटा
यह भी पढ़ें- कानपुर में लूट की अजब कहानी, पीड़ित भी सराफा कारोबारी, लुटेरा भी वही…500 सीसी कैमरों से 50 लाख की लूट का राजफाश

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News