एयर इंडिया ने मिडिल ईस्ट की सभी उड़ानें निलंबित कीं, ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले से हवाई यात्रा पर खतरा – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
एयर इंडिया ने मध्य पूर्व के प्रमुख हवाई अड्डों के लिए अपनी सभी उड़ानें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी हैं। यह निर्णय क्षेत्र में बिगड़ती युद्ध स्थिति …और पढ़ें
एयर इंडिया ने मिडिल ईस्ट के प्रमुख एयपोर्ट के लिए अपनी सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की है।
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एयर इंडिया ने मिडिल ईस्ट के प्रमुख एयपोर्ट के लिए अपनी सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की है। यह फैसला इस क्षेत्र में तेजी से बिगड़ती युद्ध स्थिति के जवाब में लिया गया है। दरअसल, संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हालिया सैन्य हमलों के बाद व्यापक एयरस्पेस बंद हो गए हैं। इससे हवाई यात्रा में जोखिम बढ़ गया है।
#TravelAdvisory

In view of the developing situation in parts of the Middle East, all Air India flights to all destinations in the Middle East have been suspended. We remain committed to maintaining the highest standards of safety for our passengers and crew. We will continue to…
विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी आधिकारिक बयान में संदेश दिया है, ‘मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में विकसित हो रही स्थिति को देखते हुए, सभी एयर इंडिया उड़ानें मिडिल ईस्ट के सभी गंतव्यों के लिए आगे की सूचना तक निलंबित कर दी गई हैं।’ एयरलाइन ने जोर दिया कि यात्रियों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कंपनी ने यह भी कहा है कि सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा के बाद ही संचालन बहाल किया जाएगा।
यह निलंबन मध्य एशिया के कई देशों द्वारा लगाए गए एयरस्पेस प्रतिबंधों के बाद आया है। इसमें ईरान, इजरायल और पड़ोसी क्षेत्रों पर बंद शामिल हैं। आज सुबह, दिल्ली से तेल अवीव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI139) को इजरायली एयरस्पेस के अचानक बंद होने के कारण बीच हवा में भारत वापस लौटना पड़ा।
यह भी पढ़ें- पानीपत में विदेश भेजने के नाम पर 54 लाख से अधिक की ठगी, चौथा आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट का एक रनवे बंद, पहले दिन 73 प्रतिशत उड़ानें प्रभावित
यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट लाइन भी रह गई पीछे, भारत की सबसे तेज और आधुनिक मेट्रो मेरठ में दौड़ेगी

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News