ऑनलाइन गेम से शुरू हुई प्रेम कहानी, बंगाल से अहमदाबाद आकर किया रेप, फिर नाबालिग को लेकर भागा – AajTak

Feedback
आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन गेम बच्चों के लिए कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं, इसका गंभीर मामला अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके से सामने आया है. यहां फ्री फायर गेम की लत ने एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को ऐसे जाल में फंसा दिया, जहां से उसे पुलिस की मदद से ही बाहर निकाला जा सका. पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक 21 वर्षीय युवक को नाबालिग के साथ खड़गपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार वेजलपुर इलाके में रहने वाली नाबालिग कक्षा 12 में विज्ञान की पढ़ाई कर रही है. वह अपने स्मार्टफोन पर अक्सर फ्री फायर गेम खेलती थी. करीब डेढ़ साल पहले गेम खेलते समय उसका संपर्क पश्चिम बंगाल निवासी आशिक उर्फ अरमान मोहम्मद अजगर से हुआ. धीरे धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और उन्होंने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए. इसके बाद व्हाट्सएप पर भी लगातार बातचीत होने लगी.
ऑनलाइन गेम खेलकर लड़की को प्रेम जाल में फंसाया
कुछ दिन पहले युवक पश्चिम बंगाल से अहमदाबाद आया. आरोप है कि नाबालिग के घर पर उस समय कोई मौजूद नहीं था. युवक ने इसी का फायदा उठाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसने उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने की योजना बनाई. युवक नाबालिग को अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठाकर पश्चिम बंगाल ले जा रहा था.
इधर नाबालिग के घर से गायब होने पर परिवार ने वेजलपुर थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पता चला कि दोनों ट्रेन से बंगाल की ओर जा रहे हैं. जब ट्रेन खड़गपुर पहुंची, तो वेजलपुर पुलिस ने रेलवे पुलिस को सूचना दी
पुलिस ने नाबालिग को बचाया और आरोपी युवक को अरेस्ट किया
खड़गपुर रेलवे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रेन से युवक और नाबालिग को पकड़ लिया. इसके बाद वेजलपुर पुलिस की टीम खड़गपुर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. नाबालिग लड़की को सुरक्षित उसके परिवार के हवाले कर दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News