ऑयल इमरजेंसी नहीं अफवाह वाली इमरजेंसी से लग रही कतार…जी मीडिया ने खोल दी कालाबाजारी की पोल – Zee News

Trending Photos
India Oil Crisis:  ईरान युद्ध की वजह से कई देशों में ऑयल इमरजेंसी है. लेकिन अपने देश में एक अलग तरह की इमरजेंसी है. अफवाह वाली इमरजेंसी. युद्ध की वजह से भारत में अफवाहों का बाजार गरम है. सरकार बार-बार कह रही है कि भारत में तेल और गैस की कोई किल्लत नहीं है.बावजूद इसके लोग गैस सिलेंडर के गोदाम के बाहर लाइन लगाकर खड़े हैं. यही सिलसिला अब देशभर के पेट्रोल पंपों पर भी दिखाई देने लगा है.बीते एक दो दिन से देश के अलग अलग शहरों में पेट्रोल पंपों पर कई किलोमीटर लंबी लाइनें लग रही हैं. कहीं पेट्रोल पंप पर भगदड़ मच गई है. स्थिति ये है कि कहीं लोग बाल्टी में पेट्रोल लेने पहुंच गए हैं, तो कहीं पानी की टंकी लेकर.  अफवाह का असर क्या हो रहा है. उसका सबसे बड़ा उदाहरण , उत्तर प्रदेश के बस्ती की वो तस्वीर है, जिसमें में एक शख्स पेट्रोल स्टोर करने के लिए सफेद रंग की पानी टंकी लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गया.  अफवाह वाली इस इमरजेंसी की आड़ में कुछ मुनाफाखोर अपनी दुकान चला रहे हैं. गैस सिलेंडर की अफवाह फैलाकर सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है .  

अफवाहों के खिलाफ जी मीडिया का ऑपरेशन

 इस इमरजेंसी के खिलाफ Zee मीडिया ने  ऑपरेशन चलाया, जहां-जहां अफवाह की आड़ में जमाखोरी और कालाबाजारी की जा रही है. हमने वहां पहुंचकर उस पर फुल स्टॉप लगवाया है.  यूपी की राजधानी लखनऊ में अफवाह फैल गई है कि तेल खत्म होने वाला है. इसका असर ये हुआ कि कई लोग सारा कामकाज छोड़कर पेट्रोल और डीजल जमा करने पहुंच गए. पेट्रोल पंप पर अफरातफरी मच गई.  सरकार कह रही है कि देश में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है, बावजूद इसके लोग बेवजह बड़े बड़े ड्रम में डीजल जमा कर रहे हैं और तो और नियमों की अनदेखी कर पेट्रोल पंप पर इन्हें डीजल भी दिया जा रहा है.  इस कालाबाजारी को रोकने के लिए लखनऊ में जी मीडिया संवाददाता प्रीति श्रीवास्तव ने ADM को फोन लगाया. जिस पेट्रोल पंप पर ड्रम में भर भर कर डीजल दिया जा रहा था. उसकी जानकारी दी और इस पर तुरंत एक्शन हुआ. प्रशासन की टीम पेट्रोल पंप पर पहुंची, कालाबाजारी को बंद करवाया और संबंधित पेट्रोल पंप से एक दिन में जवाब भी मांगा है. 

अफवाहों वाली इमरजेंसी से रहिए अलर्ट

 ये स्थिति सिर्फ एक शहर की नहीं है,  अफवाह वाली आपदा का फायदा उठाने के लिए शहर शहर अवसरवादी बैठे हैं. भोपाल में गैस की कालाबाजारी की जा रही है. गैस सिलेंडर की जमाखोरी कर अवैध तरीके से फिलिंग का काम किया जा रहा है. जी मीडिया के हिडेन कैमरे में एक ऐसा ही रिफ्यूलिंग स्टेशन कैद हो गया, जहां गैस सिलेंडर से गाड़ियों में गैस भरी जा रही है. हद तो तब हो गई जब मरीज के साथ एक एबुलेंस यहां गैस भरवाने पहुंची. अंदर मरीज लेटा है, एंबुलेंस के अंदर अति ज्वलनशील ऑक्सीजन टैंक रखी है और अवैध रिफ्यूलिंग स्टेशन से गैस भरवाई जा रही है.  भोपाल में ही इसी तरह से एक और अवैध गैस रिफ्यूलिंग सेंटर पर जहां एक कमर्शियल सिलेंडर से दो घरेलू सिलेंडरों में गैस भरी जा रही है. सारे नियमों को ताक पर रखकर हादसे को निमंत्रण भी दिया जा रहा है. भोपाल में जी मीडिया रिपोर्टर प्रमोद शर्मा ने पहले तो इस तरह के सारे रिफ्यूलिंग सेंटर्स की जानकारी जुटाई और फिर अधिकारियों के साथ लाइव रेड में शामिल हुए. 

Add Zee News as a Preferred Source

मुनाफाखोरों की अब खैर नहीं

 कुछ पेट्रोल पंप मालिकों ने भी आपदा में अवसर तलाशने की कोशिश की है. भोपाल के एक पेट्रोल पंप ने अपना अलग ही नियम कानून बना लिया है. कार सवार को एक हजार और बाइक सवार को 200 रुपये से ज्यादा का पेट्रोल नहीं दिया जा रहा था.  आपदा को अवसर बनाकर जमाखोरी और मुनाफाखोरी के इस खेल की शिकायत हमारी टीम ने संबंधित अधिकारियों से की, एक्शन भी हुआ. सिर्फ 200 रुपये का पेट्रोल देने वाला ये पेट्रोल पंप अब किसी को पेट्रोल दे ही नहीं पाएगा, क्योंकि शिकायत के बाद इसे सील कर दिया गया है. 
 
जिस तरह से इस पेट्रोल पंप ने कालाबाजारी की एक नई तरकीब निकाली है, उसी तरह से पटना में भारत गैस के एक कर्मचारी ने लोगों के हक के गैस सिलेंडर को ब्लैक करने का कारोबार शुरू कर दिया , जिस वक्त आम आदमी गैस सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में लगा था. उस वक्त भारत गैस का डिलिवरी एजेंट 2200 रुपये में गैस सिलेंडर बेच रहा था. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले इस शख्स को रंगे हाथों पकड़ भी लिया गया. लोगों ने इसे चारों तरफ से घेर भी लिया. पुलिस को फोन भी लगाया गया, लेकिन यहां एक और खेल सामने आया. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी में पुलिस की भी मिलीभगत सामने आई. पुलिसवाले की मदद से अफवाह की इमरजेंसी का फायदा उठाने वाला ये शख्स फरार हो गया. 

जी मीडिया को दीजिए जानकारी
 
अफवाह वाली इमरजेंसी के खिलाफ हमारा ये अभियान लगातार जारी है. अगर कोई पेट्रोल पंप आपको पेट्रोल न दे, गैस एजेंसी आपको सिलेंडर देने से मना कर दे  या कहीं पेट्रोल, गैस की कालाबाजारी या जमाखोरी हो रही है तो इसका वीडियो बनाएं और   9310497453   नंबरों पर हमें भेजें. हमारी टीम इस पर एक्शन लेगी ताकि आपदा वाली इस इमरजेंसी का अंत हो सके.

बवीता झा  
Zee News Hindi ( Digital) में  बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत. बिजनेस जगत की खबरों की पेचीदगियों को सरल भाषा में लिखना और अपने पाठकों से कनेक्ट करने में खास रूचि. ग्लोबल ट्रेड, शेयर बाज…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News