ऑल इंडिया जमात-ए- सलमानी की मीटिंग में मस्जिद निर्माण पर चर्चा – Dainik Bhaskar

जालंधर | ऑल इंडिया जमात-ए- सलमानी (ट्रस्ट) के पंजाब प्रधान हाजी आबिद हसन मंजिला ने बुधवार को मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी से मुलाकात की। इस दौरान निर्माणाधीन शाही मस्जिद का जायजा लिया गया और जालंधर में होने वाली अहम बैठक को लेकर विस्तार से
शाही इमाम ने मस्जिद की तामीर और भावी सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि नई शाही मस्जिद 4 मंजिला होगी। इसमें महिलाओं के लिए अलग नमाज अदा करने का मुकम्मल इंतजाम किया जाएगा। साथ ही बाहर से आने वाले मुसाफिरों के लिए मुसाफिरखाना भी तैयार किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद यात्रियों को ठहरने की सहूलियत मिल सके।
हाजी आबिद हसन अहम ने भरोसा दिलाया कि ऑल इंडिया जमात-ए-सलमानी मस्जिद के निर्माण और सामाजिक कार्यों में हर संभव इमदाद करेगी। इस मौके पर वसीम सलमानी और आरिफ सलमानी भी मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News