ओमान में PM मोदी को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, भारतीय समुदाय ने ऐसे किया भव्य स्वागत – News24 Hindi

—विज्ञापन—
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे थे. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पिछले 15 साल में पहली यात्रा थी. इस दौरे को भारत-अफ्रीका संबंधों के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है. वहीं, अब पीएम मोदी इस दौरे के आखिरी दिन ओमान पहुंचे हैं.
पीएम मोदी के ओमान दौरे का मकसद मुक्त व्यापार समझौता, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में व्यापार में निवेश और रक्षा सहयोग रहेगा. ओमान अपनी वायुसेना के ‘जैगुआर’ फाइटर जेट्स के स्पेयर पार्ट्स भारत को देने पर भी चर्चा कर सकता है. बता दें कि पीएम मोदी 17-18 दिसंबर को ओमान में ही रहेंगे. यह उनकी यात्रा का तीसरा और आखिरी चरण होगा.
वहीं, मस्कट अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उनका स्वागत ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने किया. इस दौरान पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.
ओमान से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह देखा गया. होटल परिसर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लंबी कतारों में खड़े हुए दिखाई दिए. लोगों के हाथों में भारतीय झंडे थे और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज रहे थे.
ओमान में होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का शानदार स्वागत किया गया. स्वागत समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल रहीं-
बता दें कि पीएम मोदी की ओमान की ये यात्रा भारत और ओमान के बीच राजनायिक संबंधों के 70 साल पूरे होने के मौके पर हो रही है. इस दौरान पीएम मोदी ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी ओमान में रह रहे भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे.
पीएम मोदी गुरुवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. इस दौरान दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर होंगे. भारत और ओमान के बीच कल यानी 18 दिसंबर को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर हस्ताक्षर होंगे. भारत और ओमान के बीच इस समझौते पर बातचीत नवंबर 2023 में शुरू हुई थी, तब ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक भारत आए थे.
एमईए के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी दोनों देशों के बिजनेस लीडर्स को एक बिजनेस फोरम में संबोधित करेंगे, जिसका मकसद कमर्शियल और इन्वेस्टमेंट पार्टनरशिप को मजबूत करना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें ताजा खबर, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News