Updated Date:April 5, 2026 5:37 PM IST
By Satyam Kumar Edited By Satyam Kumar
Indian government schemes for content creators: भारत सरकार अपने कई प्रोग्राम्स और इनिसिएटिव के जरिए कंटेंट क्रिएटर्स को प्रमोट कर रही है, चाहे वह डीडी न्यूज पर कंटेंट क्रिएटर्स शो हो या WAVES प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को मंच प्रदान करना हो. सरकार ऑरेंज इकोनॉमी के तहत अपने क्रिएटर्स को ग्लोबल मंच देने की तैयारी में भी है. आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से…
ऑरेंज इकोनॉमी (Orange Economy) का अर्थ, उस इकोनॉमी से है जहां कमाई क्रिएटिविटी और बौद्धिक संपदा (IP) के इर्द-गिर्द घूमती है. ऑरेंज इकोनॉमी को डेवलप करने के प्रयास में भारत सरकार अब मीडिया, एंटरटेनमेंट, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट को एक कमोडिटी मान रही है, जिसका गोल देश की प्रतिभा को तकनीक के साथ जोड़कर रोजगार और निर्यात के नए रास्ते खोलना है.
IT फील्ड में स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं? भारत सरकार की इन 5 योजनाओं से मिलेगी मदद, लिस्ट के साथ चेक करें एलिजिबिलिटी
Also Read
-
कंटेंट क्रिएशन में शुरू करना चाहते हैं स्टार्टअप्स? जाने भारत सरकार की कितनी योजनाएं करेगी मदद
-
कंटेंट क्रिएटर्स को देना होगा कमाई का हिस्सा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए सरकार ला रही नया कानून
-
10 लाख भारतीय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स महीने में कमा सकते हैं 40 हजार, कंटेंट क्रिएशन के लिए प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरा भारत
More Hindi-news News
सरकार के कंटेंट क्रिएटर्स को प्रमोट करने के लक्ष्य के तहत ही प्रसार भारती ने क्रिएटर्स कॉर्नर शुरू किया है. क्रिएटर्स कॉर्नर में माइक्रो-इंफ्लुएंसर्स अपने शो को डीडी न्यूज और डीडी नेशनल जैसे फेमस गवर्मेंट चैनलों पर दिखा सकते हैं.
वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) के जरिए भारत खुद को कंटेंट क्रिएशन का ग्लोबल हब बना रहा है. इस समिट का विजन क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर द वर्ल्ड है, जो भारतीय क्रिएटर्स को फॉरेन इन्वेस्टर्स और फिल्म मेकर्स से कनेक्ट करने के लिए प्लेटफॉर्म दे रहा है. उम्मीद है कि ये समिट फाइनेंसिंग और ग्लोबल आउटरीच की कमियों को दूर कर क्रिएटिव इकोनॉमी को एक मुकाम पर ले जाएगा.
ये भी पढ़े- बेटियों से जुड़ी कितनी योजनाएं चला रही है भारत सरकार? पढ़ाई से लेकर शादी तक के खर्च की टेंशन नहीं
कंटेंट सेक्टर में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए, सरकार ने WaveX जैसा प्लेटफॉर्म शुरू किया है, जहां स्टार्टअप्स अपने आइडिया इन्वेस्टर्स को पिच कर सकते हैं. बता दें कि भारत सरकार ने मुंबई के IICT में पहला WaveX इनक्यूबेशन सेंटर भी तैयार किया है. इस सेंटर पर क्रिएटर्स अपने स्क्रिप्ट, म्यूजिक और एनिमेशन राइट्स (IP) को बेच या बिजनेस पार्टनरशिप के सहारे प्रमोट कर सकते हैं.
केंद्रीय बजट 2026-27 में एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC) सेक्टर को डेवलप करने की बात कही गई है. वहीं, सरकार ने पहले ही 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स खोलने की घोषणा की है. सरकार का लक्ष्य 2030 तक 20 लाख स्किल्ड कंटेंट किएटर्स प्रोफेशनल्स तैयार करने की है. इसके अलावा, गूगल और यूट्यूब के साथ मिलकर 15,000 क्रिएटर्स को AI सीखने के लिए स्कॉलरशिप भी दी जा रही है.
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ… और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Published Date:April 5, 2026 5:37 PM IST
Updated Date:April 5, 2026 5:37 PM IST
Copyright © 2026. INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED. All Rights Reserved.