'कई जन्म लेकर भी कर्ज नहीं उतार सकता' पत्नी राधा के लिए बोले राजपाल यादव – AajTak

चेक बाउंस विवाद के मामले में 12 दिन तिहाड़ जेल में बिताने के बाद राजपाल यादव को अंतरिम जमानत मिल चुकी है. उन्हें 19 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए जमानत मिली. राजपाल पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने गांव शाहजहांपुर पहुंचे थे. जमानत पर बाहर आकर उन्होंने अपने परिवार संग  मौज मस्ती में समय गुजारा. उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. 
परिवार संग वक्त बिता रहे राजपाल यादव
एक वीडियो में राजपाल यादव अपनी पत्नी राधा यादव और रिश्तेदारों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. जश्न के बीच आजतक से बातचीत में उन्होंने अपने सभी मददगार और शुभचिंतकों का धन्यवाद किया. उन्होंने इस कठिन समय में ना केवल उनकी सहायता की, बल्कि उनका मनोबल भी बनाये रखा. 
राजपाल यादव ने अपनी पत्नी राधा यादव के लिए कहा कि मैं कई जन्म लेकर भी उनका कर्ज नहीं उतर सकता. वो पूरे परिवार को साथ लेकर चलीं. राजपाल ने कहा कि दाल रोटी की व्यवस्था तो मेरे गांव की जमीन ही कर देगी. बाकी मैं जो अभिनय करता हूं, वो अपने जुनून और शौक के लिए करता हूं. उन्होंने कर्ज विवाद पर ज्यादा ना बोलते हुए कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, तो जल्द ही में अपनी लीगल टीम के साथ इस पर अपनी बात रखूंगा.
अदालत का जो फैसला होगा मान्य होगा. इस पर कुछ नहीं कहना है. आगे कहा कि मेरे इस मुश्किल समय में जिन लोगों ने भी साथ दिया है उनका आभार है. आगे कहा कि यह जन्म भूमि है और बॉलीवुड भी जन्म भूमि है. इस जन्म में यह अहसान हिंदी सिनेमा का नहीं चुका सकता. 
क्या है विवाद?
2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘अता पता लापता’ को बनाने के लिए राजपाल ने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ लिए थे. राजपाल बताते हैं कि उन्होंने कर्ज नहीं निवेश के तौर पर पैसे लिए थे. लेकिन मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से कहा गया कि उन्होंने कर्ज दिया था. जब फिल्म नहीं चली तो राजपाल को भारी नुकसान हुआ. वो कर्ज के पैसे नहीं लौटा पाए. 5 करोड़ की कर्ज की राशि 9 करोड़ हुई. मामला कोर्ट में गया. एक्टर कर्ज की राशि नहीं चुका पाए. जिसकी वजह से उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा था. 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News