कक्षा 6 की वंशिका को राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान: गोल्डन गेट स्कूल की छात्रा ने मुरादाबाद का नाम रोशन किया – Dainik Bhaskar

मुरादाबाद के गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा वंशिका रस्तोगी को राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया है। वंशिका ने हिंदी भाषा के क्षेत्र में यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर मुरादाबाद जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। वह इस सम्मान को प्राप्त करने वाली मुरादाबाद जिले की एकमात्र बालिका हैं।
वंशिका ने हिंदी भाषा में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहले क्षेत्रीय स्तर पर चयन प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने राज्य स्तर पर भी सफलता हासिल की और अंततः राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर यह प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किया।
वंशिका को यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मान समारोह-2025 के अवसर पर प्रदान किया गया। यह समारोह 30 जनवरी को नई दिल्ली स्थित तीन मूर्ति भवन के प्रधानमंत्री संग्रहालय में आयोजित हुआ था। इस आयोजन में देशभर से चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना था।
वंशिका की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सचिन घावरी ने उन्हें विद्यालय परिसर में सम्मानित किया। डॉ. घावरी ने वंशिका को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रा के साथ-साथ पूरे विद्यालय और जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में विद्यालय के अन्य छात्र भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करेंगे।
विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने भी वंशिका की उपलब्धि की सराहना की है। उन्होंने कहा कि वंशिका की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
विद्यालय परिवार ने वंशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News