कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों की मौत – Zee News Hindi

UP News: आगरा-लखनऊ-एक्सप्रेस पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में चार डॉक्टर की मौत हो गई है और एक गंभीर घायल है. इसके अलावा यूपी में कई जगह पर सड़क हादसे हुए है.
Trending Photos
Kannauj Accident: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है.  इस हादसे में मिनी पीजीआई सैफई में तैनात 5 चिकित्सकों की मौत हो गई है और एक डॉक्टर घायल है. ये सभी किसी शादी समारोह से गाड़ी में वापस लौट रहे थे. सूचना के बाद मौके पर अधिकारी पहुंच चुके हैं और शवों को कार से निकाला जा रहा है. ये सभी लखनऊ से लौट रहे थे, तभी तड़के करीब 4 बजे हादसे का शिकार हो गए. इन सभी की पहचान हो गई है. सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही यूनिवर्सिटी का स्टाफ पहुंच गया. सीएम योगी ने कन्नौज हादसे पर शोक जताया है.

यहां हुआ हादसा

ये हादसा कन्नौज के तिर्वा कोतवाली इलाके के पास हुआ. ये सभी डॉक्टर्स पीजी कर रहे थे. एक डॉक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिन डॉक्टरों की मौत हुई है, उनमें डॉ.अनिरुद्ध वर्मा, डॉ.संतोष कुमार मौर्य, डॉ.जयवीर सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ.नरदेव की पहचान हुई है. ये सभी पीजी कर रहे थे. कुछ अन्य के घायल होने की भी सूचना है.  सीएम योगी ने कन्नौज हादसे पर शोक जताया है. मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी है और घायल के बेहतर इलाज के आदेश दिए हैं.

बाराबंकी सड़क हादसे में तीन की मौत
ब्रेकिंग बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी. बाइक पर  दो पुरुष व एक महिला सवा थी. इस जोरदार टक्कर में तीन की मौत हो गई है. बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं. घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थाना लोनी कटरा क्षेत्र के अन्तर्गत खैराबीरू गाँव के निकट शारदा सहायक नहर पटरी की घटना. मुख्यमंत्री योगी ने जनपद बाराबंकी में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है. सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं. घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.
मथुरा-एक्सीडेंट में 2 की मौत
कोतवाली छाता इलाके के दिल्ली आगरा nh2 पर  सड़क हादसा हुआ है. अज्ञात वाहन ने कार सवार लोगों को  टक्कर मार दी. इस हादसे में दो लोगों की  मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शबों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश और घटना की जांच में जुटी है.

मुज़फ्फरनगर में दो की मौत
हिंडन नदी के पुल से नीचे ट्रक नीचे गिर गया. दो ट्रक सवार सकुशल हैं और दो की मौत हो गई है. मौके पर पहुंची पुलिस और क्षेत्रीय लोगों ने रेस्क्यू किया. ये हादसा मुजफ्फरनगर की बुढाना कोतवाली क्षेत्र के हिंडन नदी के पास हुआ.
भदोही में एक की मौत
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक पर सवार ससुर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. बहू, पोती घायल हो गए. गोपीगंज से शादी में शामिल होकर अपने घर वापस जा रहे थे. जंघई की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक से टक्कर हुई थी. भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र की घटना.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News