कन्या साप्ताहिक राशिफल: 24 से 30 मई 2026 मई तक का समय कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल – Hindustan Hindi News

Virgo horoscope, कन्या राशिफल 24 मई से 30 मई तक: आज का पूरा दिन आपके लिए चौतरफा खुशियां, आर्थिक समृद्धि और मानसिक संतोष लेकर आने वाला सिद्ध होगा। ग्रहों का इशारा साख यही है कि करियर और बिजनेस में मिल रहे इस बेहतरीन समय का पूरा लाभ उठाएं और पूरे आत्मविश्वास के साथ आर्थिक निवेश की दिशा में कदम आगे बढ़ाएं। प्रेम जीवन और दांपत्य सुख का पूरा आनंद लें। स्वास्थ्य के मोर्चे पर नाक, कान, गले या हड्डियों से जुड़ी छोटी-मोटी शिकायतों को लेकर थोड़े सतर्क जरूर रहें, लेकिन मन में किसी भी प्रकार की चिंता न लाएं।
प्रेम और आपसी संबंधों के मोर्चे पर सितारे इस समय आपके लिए खुशियों की बौछार कर रहे हैं। आपकी लव लाइफ बहुत ही शानदार, रोमांटिक और आनंददायक बनी हुई है। प्रेमी-प्रेमिका के बीच का आपसी खिंचाव इस समय अपने चरम पर होगा और आप दोनों एक-दूसरे के जीवन में पूरी तरह शामिल होने के लिए पूरी तरह आतुर दिखाई दे रहे हैं। जो लोग सिंगल हैं और लंबे समय से किसी सच्चे हमसफर की तलाश में थे, उनके जीवन में भी किसी खास व्यक्ति की दस्तक होने के बेहद खूबसूरत और प्रबल योग बने हुए हैं।
आपके करियर, नौकरी और बिजनेस के नजरिए से यह समय बहुत ही शानदार और तरक्कीपसंद रहने वाला है। व्यावसायिक स्थिति लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है और कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं को भरपूर सफलता मिलेगी। दशम भाव के शुभ ग्रह आपके मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और अधिकारों में वृद्धि का साफ संकेत दे रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी उच्च अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके प्रमोशन या वेतन वृद्धि के रास्ते खुलेंगे।
जहां तक धन और निवेश की बात है, तो आप पूरी तरह निश्चिंत होकर और आराम से किसी भी नई प्रॉपर्टी, शेयर बाजार या व्यापारिक योजना में पैसा लगा सकते हैं; यह समय पूंजी निवेश के लिए हर लिहाज से अत्यंत उत्तम, सुरक्षित और भविष्य में बड़ा मुनाफा देने वाला साबित होगा। इसलिए आर्थिक तौर पर आप निश्चिंत रहें। आपके लिए चीजें लाभ देने वाली साबित होंगी। भरपूर समय दें रिसर्च को या बिजनेस को।
आपकी राशि के जातकों के लिए ग्रहों का जो वर्तमान गोचर चल रहा है, उसके अनुसार सेहत के मामले में कुल मिलाकर परिस्थितियां काफी मजबूत और सुरक्षित बनी हुई हैं। लग्नेश की स्थिति बहुत अच्छी और अनुकूल होने के कारण आपके भीतर की जीवनी शक्ति बहुत प्रबल रहेगी, जिससे कोई भी बड़ी बीमारी आपको परेशान नहीं कर पाएगी। हालांकि, ग्रहों के कुछ अन्य प्रभावों के कारण शरीर में छोटी-मोटी परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। तीसरे भाव का चंद्रमा आपको हल्की-फुल्की मौसमी दिक्कतों जैसे नाक, कान या गले से संबंधित संवेदनशीलता दे सकता है।कि इस समय भाग्य और कर्म दोनों का आपको पूरा साथ मिल रहा है, जिससे आपके सोचे हुए सभी महत्वपूर्ण काम बिना किसी बड़ी बाधा के समय पर पूरे होते चले जाएंगे।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता

  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News