कभी ₹119 का था यह शेयर, आज ₹10 से भी कम है भाव, कंपनी लेकर आ रही नया प्लान – Hindustan Hindi News

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में गुरुवार, 12 मार्च को करीब 4% की गिरावट दर्ज की गई। यह शेयर कभी करीब 119 रुपये का था। आज शेयरों में यह गिरावट निफ्टी 50 इंडेक्स में आई भारी कमी के कारण आई है। इस बीच कंपनी ने अगले हफ्ते संस्थागत निवेशकों से मुलाकात करने की योजना बनाई है, जिसे नई फंडिंग जुटाने की एक कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
बीएसई पर कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 3.7% गिरकर 9.71 रुपये के पिछले बंद भाव से 9.35 रुपये के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया। बता दें 17 अप्रैल 2015 को आइडिया के शेयर 118.96 रुपये के थे और अब 9.65 रुपये के आज के निचले स्तर पर आ गया था।
टेलीकॉम कंपनी ने 11 मार्च को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि वह 16 मार्च को सिंगापुर और 17 मार्च को हांगकांग में संस्थागत निवेशकों से मिलेंगी। हालांकि, कंपनी ने इन एक-एक और समूह बैठकों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि वह नए फंड जुटाने की संभावनाएं तलाश सकती है।
इससे पहले जनवरी में, कंपनी ने अपनी Vi 2.0 रणनीति के तहत 45,000 करोड़ रुपये की पूंजीगत व्यय योजना (Capital Expenditure Plan) का अनावरण किया था। कंपनी का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में दोहरे अंकों में रेवेन्यू ग्रोथ, आपरेशनल लाभ में तीन गुना वृद्धि और लगातार ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हासिल करना है।
मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, टेलीकॉम ऑपरेटर अपनी पूंजीगत व्यय योजना के सपोर्ट के लिए 25,000 करोड़ रुपये की बैंक फंडिंग और 10,000 करोड़ रुपये की नॉन-फंड सुविधाएं जुटाने की योजना बना रहा है। कंपनी का कहना है कि 45,000 करोड़ रुपये का यह प्रस्तावित निवेश, पिछले छह तिमाहियों में खर्च किए गए 18,000 करोड़ रुपये के साथ मिलकर, साढ़े चार साल की अवधि में कंपनी के कुल नेटवर्क निवेश को 60,000 करोड़ रुपये से अधिक कर देगा।
इस बीच, वोडाफोन आइडिया ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के दौरान एक सहायक कंपनी के माध्यम से नॉन-कनवर्टेबल डिबेंचर के जरिए 3,300 करोड़ रुपये जुटाए। 27 जनवरी को जारी कंपनी के बयान के अनुसार, 31 दिसंबर तक टेलीकॉम कंपनी पर बैंकों का लगभग 1,126 करोड़ रुपये बकाया था।
बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले छह महीनों में वोडाफोन आइडिया के शेयर की कीमत में 31% का उछाल आया है, जबकि इसी अवधि में इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स में 6% की गिरावट आई है। हालांकि, मासिक स्तर पर देखें तो फरवरी में 5% गिरावट के बाद मार्च में अब तक स्टॉक में 8% से अधिक की गिरावट आ चुकी है। स्टॉक ने पिछले साल 14 अगस्त को 6.12 रुपये के 52-सप्ताह के निचले स्तर को छूने के बाद, 31 दिसंबर को 12.80 रुपये का 52-सप्ताह का उच्च स्तर बनाया था।
(डिस्कलेमर: यहां दी गई जानकारी केवल विश्लेषण पर आधारित है और इसे निवेश सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश का कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर संपर्क करें।)
दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में ‘कुछ अलग’ पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News