हरलाखी। राजा टोला हरलाखी में गुरुवार की सुबह बिजली के लटकते लुंज-पुंज तार के स्पर्शाघात से 15 वर्षीय एक लड़की जख्मी हो गई। ग्रामीणों ने उसे तुरंत उमगांव के सीएचसी में भर्ती करा दिया। जहां उपचार के बाद उसकी जान बच गई। बिजली करंट से जख्मी हुई लड़की की पहचान राजा टोला हरलाखी के ही मो जहूर की पुत्री नसरत खातून के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण अजीम शेख ने बताया कि लड़की अमरूद के पेड़ पर फल तोड़ने के लिए चढ़ी थी। पूरे गांव में जगह जगह बिजली के लुंज पुंज तार लटके हुए हैं। पेड़ के ऊपर से वद्यिुत प्रवाहित लुंज पुंज तार के संपर्क में लड़की आ गई।
जिससे उसे करंट लग गया और पेड़ से नीचे गिर गई। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया गया। जिससे उसकी जान बच गई। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर बिजली के तार गांव में बांस-बल्ले के सहारे लटके हुए हैं। बिजली विभाग मूकदर्शक बनी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play