Uttar Pradesh News: कश्मीर के बाद उत्तर प्रदेश में शिया समुदाय ने ईरान की मदद के लिए डोनेशन कैंप का आयोजन किया है. इससे पहले कश्मीर के लोग ईरान की मदद के लिए कुछ ही दिनों में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा दान किया. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
Uttar Pradesh News: कश्मीर के बाद अब उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शिया समुदाय ने ईरान के समर्थन में पैसे दान करना शुरू कर दिया है, ताकि ईरान की मदद की जा सके. रायबरेली में शिया समुदाय के लोगों ने ईरान की मदद के लिए डोनेशन कैंप का आयोजन किया है. इसमें बड़ों के साथ बच्चे भी अपनी बचत का कुछ हिस्सा और ईदी तक ईरान डोनेशन के तौर पर भेज रहे हैं. अमेरिका इज़रायल युद्ध का भले सीधे तौर पर भारत से कोई लेना देना नहीं है लेकिन यहाँ रह रहे शिया मुसलमानों का इससे सीधा सम्बन्ध है. ईरान शिया मुल्क है और भारत समेत दुनिया भर के शिया मुसलमानो के धर्मगुरु आयतुल्लाह खामनेई यहाँ के सुप्रीम लीडर थे.
अमेरिका इज़रायल के संयुक्त अभियान में खामनेई की हत्या समेत अन्य सैकड़ों लोगों की जान गई है. इसके अलावा आम लोगों के घर भी बम के हमलों से नेस्त नाबूद हुए हैं. ऐसे में यहाँ के शिया समुदाय से जुड़े लोगों ने आर्थिक मदद कैम्प का आयोजन किया है. इस कैंप में बड़ों के साथ बच्चे भी अपनी छोटी-छोटी बचत व ईदी ईरान के लोगों को डोनेट कर रहे हैं. इससे पहले कश्मीर के लोगों ने खास तौर पर शिया समुदाय ने ईरान की आर्थिक मदद करने के लिए कुछ ही दिनों में 500 कड़ोर रुपये से ज्यादा इकट्ठा किए हैं. कश्मीर में लोगों ने अपनी जमीन, जानवर, बाइक, कार, गहने, पैसे ईरान की मदद के लिए दान दिए. इसमें महिलाएं और बच्चों ने भी हिस्सा लिया, बच्चों ने अपने गुल्लक में इकट्ठा किए पैसे को ईरान की मदद के लिए दान किया.
अमेरिका और इजरायल ईरान पर भीषण हमले कर रहे हैं, जिससे ईरान को जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है. अमेरिका और इजरायल ने ईरान में हजारों जगहों पर बमबारी की है, जिसमें ईरान की मिलिट्री साइट, सिविल प्रोपर्टी, बैंक, एम्बुलेंस, मेडिल स्टोर, अस्पताल और स्कूल शामिल है. इस युद्ध में ईरान को दुनिया भर के अमनपसंद लोगों की ओर से समर्थन मिल रहा है. खास तौर पर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के शिया समुदाय की ईरान का समर्थन कर रहा है. गौरतलब है कि ईरान ने मदद के लिए दुनिया भर से अपील की थी और बैंक अकाउंट नंबर साझा किया था.
जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.