उत्तर प्रदेश
uttar pradesh
ETV Bharat / state
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 28, 2026 at 7:24 AM IST
वाराणसी: बेंगलुरु से काठमांडू जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को शुक्रवार को अचानक वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा. नेपाल के काठमांडू में मौसम में हुए बदलाव और विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान को वाराणसी डायवर्ट किया गया था. विमान दोपहर करीब 3:15 पर वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड किया. इसके बाद यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली.
विमान 5:15 पर बेंगलुरु के लिए रवाना: एयरपोर्ट डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने बताया कि नेपाल में मौसम साफ न होने की वजह से बेंगलुरु से काठमांडू जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को यहां डायवर्ट किया गया था. 2 घंटे तक विमान वाराणसी के लाल बहादुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रुक रहा. शाम 5:15 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उसे बेंगलुरु के लिए रवाना किया.
दिल्ली काठमांडू एयर इंडिया एक्सप्रेस वाराणसी डायवर्ट: एयरपोर्ट डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने बताया कि काठमांडू में मौसम खराब होने के कारण विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई थी. इस वजह से 2 घंटे लोगों को वाराणसी एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा. इस विमान में 166 यात्री सवार थे, जिन्हें बाद में पुनः बेंगलुरू भेजा गया. वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान मौसम सामान्य होने के बाद काठमांडू चला गया.
यह भी पढ़ें: दीपावली पर धड़ाधड़ टिकट बुकिंग से फ्लाइट किराया रिकार्ड हाई पर, प्रयागराज से बेंगलुरु का किराया 17 हजार पर पहुंचा, 2 फेरे बढ़ेंगे
यह भी पढ़ें: सोमवार को 562 फ्लाइट्स कैंसिल, इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स और COO इसिड्रे पोरक्वेरस ने DGCA के शो कॉज नोटिस का दिया जवाब
For All Latest Updates
TAGGED:
Copyright © 2026 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.