कानपुर में सिस्टम की लापरवाही! सड़क किनारे खुदे गड्ढे में गिरा युवक, हुई मौत – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में सिस्टम की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली. यहां देर रात बाइक से घर लौट रहा युवक गड्ढे में गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जाता है कि युवक रात भर गड्ढे में गिरने के बाद कीचड़ में फंसा रहा. वहीं सुबह जब राहगीरों की नजर उस पर पड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन अस्पताल जाते समय उसने दम तोड़ दिया है.
अंधेरे के कारण किसी को नहीं लगी भनक
जानकारी अनुसार युवक देर पानी से भरे गड्ढे में गिर गया. जिससे वह कीचड़ में फंस गया और बाहर निकलने की बहुत कोशिश की. लेकिन निकल नहीं पाया. साथ ही अंधेरा होने की वजह से लोगों को भी उसके बारे में पता नहीं चला. वहीं सुबह खेतों की ओर जा रहे किसानों की जब नजर पड़ी तो उन्होंने गड्ढे में युवक को फंसा देखा. जिसके बाद लोग भी सकते में आ गए.
यह भी पढ़ें: जनकपुरी हादसा: सामने आई कमल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गड्ढे में गिरने से नाक-मुंह में भर गई थी मिट्टी
इसके बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद कीचड़ में फंसे युवक को बाहर निकाला और फिर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है. यह घटना शिवली कोतवाली क्षेत्र के रूरा शिवली मार्ग पर कडरी गांव के पास हुआ. 
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने बताया कि एक युवक रात में बाइक से जा रहा था. तभी वह सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में गिर गया. गड्ढा गहरा था, ऐसे में वह रात भी उसी में फंसा रहा. जिसके बाद सुबह लोगों ने उसे देखा तो बाहर निकाला. लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई.  
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News