भास्कर न्यूज | अंबिकापुर
भाजपा की जिला कार्यशाला संकल्प भवन स्थित संगठन कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें बूथ, मंडल और जिला स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा पर मंथन किया गया। कार्यशाला में उद्घाटन व समापन सहित कुल पांच सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिंतामणि महाराज ने की।
उद्घाटन सत्र में जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता बताई। द्वितीय सत्र में महापौर मंजूषा भगत की अध्यक्षता में अंबिकेश केशरी ने प्रशिक्षण योजना, तिथियों, स्थान और वक्ताओं की सूची की जानकारी दी। तृतीय सत्र में महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह की अध्यक्षता में सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक ज्ञान प्रकाश दुबे ने एआई के प्रयोग, मीडिया और सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण पर प्रस्तुति दी। चौथे सत्र में आरएसएस विभाग प्रचारक हेमंत नाग ने 2047 के विकसित भारत के संकल्प, राष्ट्रवादी सोच और पंच परिवर्तन विषय कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य बोध और स्व आचरण पर विस्तार से विचार रखे। समापन सत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कार्यशाला की शुरुआत ध्वजारोहण और महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.