किशनगढ़बास स्थित किशनगढ़ लॉ कॉलेज में शनिवार को मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि किशनगढ़ कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी ने किया। उनके साथ प्रसून तिवारी, किशनगढ़ ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरम
प्रतियोगिता में लॉ स्टूडेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और न्यायालयीन प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से सशक्त तर्क प्रस्तुत किए। उनके प्रदर्शन से कानूनी ज्ञान, वाकपटुता और प्रस्तुतीकरण कौशल स्पष्ट रूप से दर्शाए गए। निर्णायक मंडल में शामिल विधि विशेषज्ञों और अनुभवी अधिवक्ताओं ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का गहन मूल्यांकन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडवोकेट राकेश तिवारी ने मूट कोर्ट प्रतियोगिता के बारे में बताया कि यह विधि शिक्षा का अभिन्न अंग है, जो विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर उन्हें भविष्य के सक्षम अधिवक्ता बनने के लिए तैयार करती है।
इसके बाद प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हितेंद्र यादव द्वितीय और हेमा तृतीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. भावना अग्रवाल ने सभी अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.