किसानों का पंजाब बंद: दिल्ली-जालंधर हाईवे जाम; लुधियाना में लोगों से बहस, लाडोवाल टोल प्लाजा पर गाड़ी चढ़ाने … – Dainik Bhaskar

हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में आज किसानों का पंजाब बंद है। किसानों ने पंजाब के सभी नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक बंद कर रखे हैं। किसान सुबह 7 बजे से 140 जगहों पर हाईवे और रेलवे ट्रैक के ऊपर बैठे हैं। इससे अमृतसर-जाल
किसानों के बंद की वजह से रेलवे ने वंदे भारत समेत 163 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। पुणे से जम्मू तवी जा रही झेलम एक्सप्रेस जालंधर कैंट स्टेशन पर रोक दी गई है।
वहीं पंजाब से 8 राज्यों के लिए 576 रूट पर चलने वाली बसें भी बंद हैं। हरियाणा और हिमाचल समेत दूसरे राज्यों की बसें भी पंजाब में नहीं आ रहीं।
ट्रेनें न चलने की वजह से यात्री परेशान हैं। जालंधर, अमृतसर और लुधियाना के रेलवे स्टेशनों पर उत्तर प्रदेश, पुणे, बिहार और कोलकाता समेत दूसरे राज्यों के यात्री परेशान हैं। ट्रेन कैंसिल होने पर कई यात्रियों को होटल में रुकना पड़ रहा है।
किसान आंदोलन के समर्थन में गैस और पेट्रोल पंप के अलावा बाजार भी बंद किए गए हैं। हालांकि लुधियाना का मशहूर चौड़ा बाजार खुला हुआ है।
बंद के दौरान किसानों और लोगों की बहस के भी कुछ मामले सामने आए। इनमें लुधियाना में बस्ती जोधेवाल चौक और खन्ना में जाम लगाने को लेकर किसानों और लोगों के बीच बहस हुई।
लाडोवाल टोल प्लाजा पर एक व्यक्ति ने जाम लगा रहे किसान पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। उसने कहा कि गलती से ऐसा हुआ।
जालंधर में बारात किसानों के जाम में फंस गई। इनमें दूल्हे की कार भी थी। हालांकि दूल्हे ने बाहर निकालकर किसान यूनियन का झंडा पकड़ा और किसानों की जिंदाबाद के नारे लगाए। फिर वह बारात लेकर आगे चला गया।
जाम के दौरान एंबुलेंस आने पर किसान खुद उसके लिए रास्ता बनाकर आगे रवाना कर रहे हैं। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ समेत सभी यूनिवर्सिटी ने आज होने वाले एग्जाम स्थगित कर दिए थे। किसान शाम 4 बजे हाईवे और रेलवे ट्रैकों से उठेंगे।
डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश, पुलिस खनौरी बॉर्डर पहुंची
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News