किसी की शादी तो कोई पिता बना, 5 खिलाड़ी जो आईपीएल के लिए अभी तक भारत नहीं पहुंचे – Navbharat Times

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन हाल में ही पिता बने हैं। परिवार के साथ समय बिताने के लिए उन्होंने आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर होने का फैसला किया। लॉकी भी अभी भारत नहीं पहुंचे हैं।

मुंबई इंडियंस के इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स अभी तक भारत नहीं आए हैं। फ्रेंचाइजी की तरफ से इसकी वजह नहीं बताई गई है। टी20 विश्व कप में विल जैक्स ने इंग्लैंड के लिए चार प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड जीते थे।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने नुवान तुषारा को आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए एनओसी ही नहीं दिया। इस फैसले के खिलाफ वह कोर्ट में पहुंच चुके हैं। तुषारा के साथ इंजरी की समस्या नहीं है लेकिन श्रीलंका बोर्ड के अनुसार फिटनेस स्टैंडर्स नहीं होने की वजह से उन्हें एनओसी नहीं मिल रहा है।

जोश इंग्लिस को आईपीएल 2026 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स 8.6 करोड़ में खरीदा था। अपनी शादी के कारण वह अभी तक भारत नहीं आए हैं। उनके भी भारत आने की तारीख अभी तक नहीं बताई गई है।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स का टीम का हिस्सा हैं। वह कंधे और कोहनी की इंजरी से रिकवर कर रहे हैं। इसी वजह से स्टार्क अभी तक भारत ही नहीं पहुंचे हैं। हालांकि टीम पर इसका कुछ खास असर नहीं दिख रहा है।

लेखक के बारे मेंऋषिकेश कुमारऋषिकेश कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। मुख्य रूप से उन्होंने डेस्क की जिम्मेदारी ही संभाली है। ऋषिकेश कुमार ने जनवरी 2022 में नवभारत टाइम्स डॉट कॉम ज्वाइन किया था। क्रिकेट के साथ ही फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, टेनिस, बॉक्सिंग और एफ-1 में खास रुचि रखते हैं। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के लिए ऋषिकेश ने 2023 विश्व कप, पेरिस ओलंपिक, फीफा विश्व कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर टी20 विश्व कप तक को कवर किया है। ब्रेकिंग न्यूज के साथ ही खबरों को नया एंगल देना ऋषिकेश की विशेषता है। डेटा के समुंद्र में गोते लगाकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की एनालिसिक करना उन्हें बखूबी पता है। उन्होंने स्टार कबड्डी खिलाड़ी और भारतीय कप्तान रहे प्रदीप नरवाल के साथ ही बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन, इंटरनेशनल क्रिकेटर साई किशोर, पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर दानिश कनेरिया, ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, कार रेसर अखिल रविंद्र और पैरालिंपिक मेडलिस्ट निशाद कुमार के इंटरव्यू किए हैं। उन्होंने सर्फिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स को ग्राउंड से कवर किया है। ऋषिकेश ने भोपाल माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीए मास कम्यूनिकेशन के साथ ही एमए मास कम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है। अपने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी से की। इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में स्पोर्ट्स पेज पर जिम्मेदारी संभाली। वहां उन्होंने प्रिंट में काम करने का अनुभव लिया। इसके बाद फिर से डिजिटल मीडिया में वापसी करते हुए नवभारतटाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़ गए।और पढ़ें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News