'किसी भी दूसरी फिल्म से ज्यादा शाइन करेगी धुरंधर, नंबर्स कर रहे दावा', क्यों बोले अभिषेक बच्चन? – AajTak

Feedback
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने ना सिर्फ इंडिया, बल्कि वर्ल्डवाइड नाम कमाया है. फिल्म का कलेक्शन 1300 करोड़ से भी ज्यादा रहा, जिससे ये दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बनी. ‘धुरंधर’ ने थिएटर्स के अलावा ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखाया. नेटफ्लिक्स के ग्लोबल चार्ट्स में फिल्म कई देशों में टॉप पर रही. 
धुरंधर‘ की तारीफ में क्या बोले अभिषेक?
‘धुरंधर’ की सक्सेस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोगों को भरोसा दिला दिया है कि उनकी फिल्मों में भी हॉलीवुड की फिल्मों को टक्कर देने की ताकत है. हाल ही में एक्टर अभिषेक बच्चन ET Now के इवेंट में पहुंचे जहां उन्होंने ‘धुरंधर’ की तारीफ करते हुए फिल्म के ग्लोबल प्रभाव पर बात की है. 
एक्टर ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री बताते हुए कहा, ‘हमारे नंबर इतने बड़े हैं कि मुझे लगता है ये गलत होगा अगर हम कहें कि अरे, कब हम अपना स्क्विड गेम बनाएंगे? हम तो धुरंधर बना रहे हैं. आप नंबर देखिए. टिकट कितने बिके हैं, वो देखिए. वो किसी भी दूसरे शो या फिल्म से ज्यादा शाइन करेगा. तो बात तो बस नंबरों की है.’
के-ड्रामा की ग्लोबल पहुंच पर अभिषेक की क्या राय? 
अभिषेक ने आगे कोरियन ड्रामा और फिल्मों पर भी बात की, जो दुनिया में आजकल काफी अच्छा कर रही हैं. इसकी दीवानगी इंडिया में भी काफी ज्यादा देखी जाती है. लेकिन अभिषेक के मुताबिक, इसकी पहुंच इंडियन फिल्मों जितनी नहीं है. एक्टर ने कहा, ‘कोरियन वाले बहुत कमाल का काम करते हैं, लेकिन देखने वाले कितने हैं? उनके नंबर तो भारत वालों के सामने बहुत कम पड़ जाएंगे. हम तो पहले से ही बहुत बड़े हैं, फिर फैशन बनने के चक्कर में क्या नंबर चाहिए? हम फैशन नहीं बनना चाहते.’
अभिषेक बच्चन इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में वो नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं. माना जा रहा है कि अभिषेक फिल्म के मेन विलेन होंगे. हालांकि इससे जुड़ी अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट मेकर्स की तरफ से नहीं हुई है. अभी बस फिल्म की रिलीज डेट और टाइटल रिवील किया गया है. शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ इस साल क्रिसमस पर यानी 24 दिसंबर को दिन रिलीज होगी. इसकी स्टारकास्ट में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल, सौरभ शुक्ला, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी और अभय वर्मा जैसे एक्टर्स का नाम शामिल है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News