Aquarius Horoscope Today, कुंभ राशिफल 19 मार्च 2026: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। कुछ जगह राहत मिलेगी तो कुछ मामलों में आपको खुद संभलकर चलना होगा। सबसे जरूरी है कि आप आज जल्दबाजी से बचें। खासकर लव और पैसे के मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। काम के मामले में दिन ठीक रहेगा और आपको सहयोग भी मिलेगा।
कुंभ राशि लव राशिफल- रिश्तों के मामले में आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। पार्टनर के साथ बात करते समय शब्दों का ध्यान रखें। छोटी-सी बात भी बड़ी बहस में बदल सकती है। ईगो बीच में आया तो मामला बिगड़ सकता है। कोशिश करें कि बात को शांत तरीके से सुलझाएं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में दिक्कत आ सकती है, इसलिए ज्यादा समय और ध्यान देना होगा। किसी तीसरे व्यक्ति को अपने रिश्ते में दखल न देने दें। अगर आप सिंगल हैं, तो आज अपने क्रश से बात करने का मौका मिल सकता है। हिम्मत करके अपनी बात कह सकते हैं।
कुंभ राशि करियर राशिफल- कामकाज के लिहाज से दिन आपके पक्ष में जा सकता है। ऑफिस में माहौल ठीक रहेगा और सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। क्लाइंट से बात करते समय आपका व्यवहार अहम रहेगा। गुस्सा या जल्दबाजी नुकसान कर सकती है। क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों के लिए नए मौके बन सकते हैं। हेल्थकेयर और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े लोगों को विदेश से अवसर मिल सकते हैं। अगर आपके पास कोई नया आइडिया है तो उसे आज आगे बढ़ा सकते हैं। सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। बिजनेस करने वालों को नई पार्टनरशिप मिलने के संकेत हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन थोड़ा मेहनत वाला रहेगा।
कुंभ राशि आर्थिक राशिफल- पैसों के मामले में आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। घर में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद खड़ा हो सकता है। इसमें आपको सख्त फैसला लेना पड़ सकता है, जिससे रिश्तों में खटास भी आ सकती है। हालांकि, पुराने इन्वेस्टमेंट से पैसा वापस मिलने के संकेत हैं, जिससे राहत मिलेगी। आप अपने पुराने बकाया भी चुका सकते हैं। बिजनेस करने वालों के लिए दिन ठीक रहेगा और पार्टनर के साथ चल रही समस्या सुलझ सकती है। सोना खरीदने का भी प्लान बना सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में वाहन लेने का योग भी बन रहा है।
कुंभ राशि का स्वास्थ्य राशिफल- सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। बहुत बड़ी परेशानी नहीं दिख रही, लेकिन लापरवाही ठीक नहीं है। कुछ लोगों को सिरदर्द, पेट की दिक्कत या शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। बुजुर्गों को राहत मिलेगी, खासकर सीने से जुड़ी दिक्कत में। डायबिटीज और बीपी के मरीज अपने खानपान का खास ध्यान रखें। ज्यादा तला-भुना और मीठा खाने से बचें। हरी सब्जियां और फल खाना फायदेमंद रहेगा। आंख और कान से जुड़ी हल्की परेशानी भी हो सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ थोड़ा समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा, इससे मन हल्का रहेगा।
डॉ. जे.एन पांडेय
संक्षिप्त विवरण
डॉ. जे.एन पांडेय एक वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ हैं, जिनके पास 25 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनके लेख पर दुनियाभर के पाठक भरोसा जताते आ रहे है। यही वजह है कि ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में इनकी एक विशिष्ट पहचान है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जे. एन. पांडेय ने वाराणसी के प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (B.H.U.) से वैदिक ज्योतिष में डॉक्टरेट और मास्टर डिग्री प्राप्त की है। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 1992 में भारत के यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (U.G.C.) द्वारा डॉ. पांडे को राष्ट्रीय विद्वान के रूप में चुना गया, जिससे उन्हें वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध करने का अवसर मिला।
योगदान
शोध और अकादमिक योगदान के अलावा, डॉ. पांडेय ने B.H.U. द्वारा प्रकाशित प्रतिष्ठित पंचांग (विश्व पंचांगम) में सह-संपादक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उन्होंने B.H.U. में स्नातक छात्रों को पढ़ाकर नई पीढ़ी के ज्योतिषियों को अपने गहन ज्ञान और शैक्षणिक दृष्टिकोण से मार्गदर्शन प्रदान किया।
उपलब्धियां
डॉ. पांडेय साइबर एस्ट्रो लिमिटेड के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और मई 1997 में कंपनी के गठन से ही मुख्य ज्योतिषी के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ज्योतिष टीम का नेतृत्व करते हुए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और कंटेंट प्रदान किया। 2008 में वे कंपनी के मुख्य संचालन अधिकारी बने और पूरे संगठन के संचालन और व्यवसाय की जिम्मेदारी संभाली। बाद में डॉ. पांडे साइबर मीडिया समूह की कंपनियों के शीर्ष निर्णय-निर्माण निकाय (S.F.R.M.) का हिस्सा बने। 27 वर्षों तक की लंबी सेवा के बाद उन्होंने अप्रैल 2024 में साइबर एस्ट्रो लिमिटेड से अपना रास्ता अलग कर लिया
विशेषज्ञ
वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन शोध
वास्तु एक्सपर्ट
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play