Feedback
ईरान, इज़रायल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. तेहरान के साथ ही लेबनान की राजधानी बेरुत में भी बड़े स्तर पर हमले हो रहे हैं. इसके साथ ही, ईरान ने भी खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है.
ईरान और इज़रायल-US के जॉइंट फ्रंट के बीच हथियारों की लड़ाई बढ़ती जा रही है और पूरे मिडिल ईस्ट में फैल गई है. जंग में तुरंत कोई रुकावट के संकेत नहीं नजर आ रहे हैं.
इज़रायल ने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर बमबारी की है. तेहरान सहित कई क्षेत्रों में धमाकों की जानकारी मिली है. बढ़ते संघर्ष की वजह से खाड़ी क्षेत्र में अस्थिरता की आशंका गहरा गई है. तेल आपूर्ति, समुद्री मार्गों और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू