केजरीवाल से मिले दिल्ली के पुजारी और ग्रंथी, बीजेपी ने उठाया इमामों की सैलरी न मिलने का मुद्दा – Aaj Tak

Feedback
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हर महीने मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18000 रुपये की राशि दी जाएगी. इस ऐलान के बाद दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है.
दिल्ली के मंदिरों के पुजारी केजरीवाल से मुलाकात करने सोमवार को उनके आवास पर पहुंचे. इसके बाद विभिन्न गुरुद्वारों के ग्रंथियों ने भी शाम को उनसे मुलाकात की. भारतीय जनता पार्टी ने पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा है.
बीजेपी ने साधा निशाना
बीजेपी नेता विजय गोयल ने एक्स पर लिखा, ‘इतने साल तक तो याद नहीं आई आपको. वोट बैंक के चक्कर में इमामों को तो पैसे देने की घोषणा की पर एक टाइम बाद वो भी बंद कर दिया. आपकी किसी भी घोषणा पर लोगों को विश्वास ही नहीं है. बस चुनावी वादे कर रहे आप.’
‘पिछले 17 महीनों से इमामों को तनख्वाह नहीं मिली’
अमित मालवीय ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल ने 10 साल बाद मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों को ठगने के लिए नई योजना की घोषणा की है. लेकिन दिल्ली में कितने पुजारी और ग्रंथी हैं, इसका इन्हें पता तक नहीं. चुनाव से पहले झूठे वादों की झड़ी लगा दी गई है. वैसे, पिछले 17 महीनों से इमामों को तनख्वाह भी नहीं दी गई है, और वे लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. दिल्लीवाले जानते हैं कि हिंदू विरोधी ‘आप’ की यह घोषणा भी केवल हवा-हवाई है.’
‘हिम्मत है तो योजना लागू करके दिखाओ’
जवाब में AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘बौखलाये भाजपाई पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का विरोध करने के लिए मैदान में कूद गए हैं. भाजपाइयों 22 राज्यों में तुम्हारी सरकार है तुम्हारे अंदर हिम्मत हो तो ये योजना लागू करके दिखाओ.’
‘यूपी और आंध्र प्रदेश में भी ऐसी योजनाएं’
आजतक से बात करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘बीजेपी को पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना से भी दिक्कत है. बीजेपी सिर्फ नकारात्मक प्रचार में लगी हुई है.’ उनसे पूछा गया कि क्या इस योजना की घोषणा मुस्लिम तुष्टीकरण या इमाम वेतन आरोपों का मुकाबला करने के लिए किया गया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों में वक्फ बोर्ड इमामों को वेतन दे रहा है, आंध्र में उनके सहयोगी दल की भी ऐसी ही योजना है.
इमामों को वेतन का भुगतान न करने पर उन्होंने कहा, ‘अगर किसी का मकसद राजनीतिक करना है तो हम कुछ नहीं कर सकते. इमामों का वेतन जल्द ही दे दिया जाएगा. कुछ अधिकारी इमामों के वेतन भुगतान में बाधा पैदा कर रहे थे. जैसे पहले बुजुर्गों की पेंशन बंद कर दी गई थी, लेकिन हमने उसे मंजूरी दिला दी. इमामों के वेतन का भुगतान भी जल्द ही कर दिया जाएगा.’
अरविंद केजरीवाल ने किया पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना का ऐलान
केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि आज मैं पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना का ऐलान करता हूं. इस योजना के तहत मंदिरों में भगवान की पूजा करने वाले, लोगों को पूजा करवाने वाले पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को हर महीने सम्मान राशि देने का प्रावधान है. पुजारी हमारे सुख-दुख में काम आते हैं. शादी हो, बच्चे का बर्थडे हो, कोई भी खुशी का मौका हो या फिर किसी की मौत हो जाए. वह हर वक्त हमारे साथ रहते हैं लेकिन दुर्भाग्य है कि आज तक किसी ने उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसलिए इस योजना के तहत हर महीने मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18000 रुपये की राशि दी जाएगी. उन्होंने कहा कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है. योजना के लिए कल से रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा. कल कनॉट प्लेस से योजना की शुरुआत होगी. कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाकर रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की जाएगी.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News