'कैमरा मुंह के अंदर डाल रहा है… पागल', पैपराजी से बोले रणबीर कपूर, वीडियो हुआ वायरल – AajTak

Feedback
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर अक्सर अपने बिंदास अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं, और हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब वह इंडियन सुपर गेमिंग लीग में शिरकत करने पहुंचे. वहां मीडिया और फोटोग्राफर्स की जबरदस्त भीड़ के बीच उनका एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ है.
दरअसल रणबीर कपूर की एक झलक पाने और तस्वीर लेने के हर कोई बेताब था. इसी अफरा-तफरी के बीच, जब एक कैमरामैन अपनी डिवाइस को रणबीर के चेहरे के बहुत करीब ले आया, तो एक्टर ने बड़े ही मजेदार और हल्के-फुल्के अंदाज में उन्हें टोका.
रणबीर का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर भी इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां लोग कह रहे हैं कि रणबीर ने भीड़भाड़ वाली सिचुएशन को बहुत ही मैच्योरिटी और समझदारी से संभाला. उन्होंने कैमरामैन को डांटने के बजाय मजेदार तरीके से अपनी बात कही और अपना पर्सनल स्पेस भी बनाए रखा. एक्टर ने कैमरामैन से कहा, ‘कैमरा मुंह के अंदर डाल रहा है, पागल.’ 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. एक फैन ने तो कमेंट कर ये तक लिख दिया, ‘किसी को तो कैमरामैन को रोकना ही था.’ वहीं दूसरे ने पूछा, ‘कौन कैमरा मुंह के अंदर डाल रहा है?’
कूल लुक में दिखे रणबीर
इस इवेंट के दौरान रणबीर कपूर के लुक्स की भी काफी चर्चा हो रही है. उन्होंने बहुत ही सिंपल लेकिन स्टाइलिश कपड़े पहने हुए थे. रणबीर ने सफेद टी-शर्ट के ऊपर एक जैकेट पहनी थी, जिसे उन्होंने काली पैंट और सफेद स्नीकर्स के साथ टीम-अप किया था. भीड़ के बीच भी वह काफी रिलैक्स और कूल नजर आ रहे थे.
रणबीर का वर्कफ्रंट
वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इस वक्त बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक में व्यस्त हैं. वह नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण – पार्ट 1’ में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. यह फिल्म दिवाली 2026 में रिलीज होने वाली है. अपने भव्य विजुअल्स और स्टार कास्ट की वजह से यह फिल्म अभी से सुर्खियों में है. फिल्म में साईं पल्लवी सीता के रोल में और साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभाएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News