कैमूर में पांच गिरफ्तार, तीन देसी कट्टा बरामद: एक जिंदा कारतूस भी मिला, एसपी ने किया खुलासा – Dainik Bhaskar

कैमूर जिले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। इस दौरान भभुआ
एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 2 मार्च को चांद थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। सबसे पहले सुरहिया स्थित काली माता मंदिर के पास से एक आरोपी को पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में चांद थाना क्षेत्र के सिहोरियां गांव निवासी गोलू कुमार, कड़ियारा गांव निवासी शुभम मिश्रा, खैंटी गांव निवासी राकेश यादव, छोटका अमांव गांव निवासी संजय सिंह और गोईं गांव निवासी शुभम जायसवाल शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस जब्त किया है। एसपी के अनुसार, सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किस आपराधिक योजना के तहत हथियार रखे हुए थे।
इस कार्रवाई में चांद थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार के नेतृत्व में एसआई चंद्रशेखर चौहान, चंद्रभूषण सिंह, रोहित कुमार और धर्मेंद्र कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News