कैसे हुई थी करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड की तीसरी शादी, प्रिया ने शेयर की तस्वीरें – AajTak

Feedback
दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन पिछले साल 2025 में हुआ था. उनका जाना पूरे परिवार के लिए किसी बड़े धक्के से कम नहीं था. वो बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड थे. उनके निधन से करिश्मा के दोनों बच्चे भी टूट चुके थे. हालांकि संजय कपूर का जाना परिवार में एक बड़ा विवाद खड़ा कर गया. 
Photo: Instagram @priyasunjaykapur
करिश्मा के बच्चों और संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के बीच बिजनेसमैन की संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हुआ. इसके बीच प्रिया ने अपने दिवंगत पति की याद में इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. आज 13 अप्रैल को प्रिया और संजय की वेडिंग एनिवर्सरी है. अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए, प्रिया ने संजय के बारे में काफी बातें लिखीं और उन्हें अपना प्यार और आत्मा बताया. 
Photo: Instagram @priyasunjaykapur
प्रिया ने लिखा- हैप्पी एनिवर्सरी जे, पिछले साल हमारी आठवीं एनिवर्सरी हमने तुम्हारे डिस्को फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट की थी. वहां काफी शोर था, गर्मजोशी थी और सब हंस-खेल रहे थे. तब तुमने मेरी ओर देखा और कहा कि मुझे हमारा साथ अगले सात जन्म तक चाहिए. मैं तुम्हारी उस बात पर अभी भी कायम हूं, जे. 
Photo: Instagram @priyasunjaykapur
‘हमारी सातवीं एनिवर्सरी पर तुमने मेरे लिए सबसे खूबसूरत नोट लिखा था. वो मेरे लिए सबसे अनमोल तोहफा था. मैं तुम्हारे हर शब्द को अपने साथ लिए घूमती हूं और हमेशा रहूंगी.’
Photo: Instagram @priyasunjaykapur
सातवीं वेडिंग एनिवर्सरी पर संजय कपूर का प्रिया सचदेव को लिखा नोट. 
Photo: Instagram @priyasunjaykapur
 
संजय कपूर के लिए प्रिया सचदेव ने आगे भी काफी बातें लिखी हैं. उनका कहना है, ‘तुम मेरे लिए सिर्फ पति नहीं थे. तुम मेरे सोलमेट थे, मेरा सुरक्षित ठिकाना, मेरी दिल की धड़कन थे. तुम्हारे साथ मुझे घर मिला. तुमसे प्यार करना मेरे जीवन की सबसे आसान और सुंदर बात थी. तुमने हर आम चीज को जादुई बनाया. तुम मेरे अतीत में नहीं हो. तुम मेरे भविष्य में मेरा इंतजार कर रहे हो. हमारी कहानी अभी खत्म नहीं हुई है.’
Photo: Instagram @priyasunjaykapur
‘हैप्पी एनिवर्सरी, माइ फॉरेवर लव. जैसा तुमने हमारे लिए वो बात ढूंढी थी कि ये तो बस हमारे साथ रहने की शुरुआत है… 7 साल की शादी और 7 जन्म का साथ. और अगर मुझे फिर से जिंदगी जीने को मिले, तो मैं हर गलती दोबारा करूंगी, बस ये शर्त कि वो मुझे वापस तुम्हारे पास ले आए.’
Photo: Instagram @priyasunjaykapur
संजय कपूर और प्रिया सचदेव की शादी साल 2017 में हुई थी. दोनों ने इसके बाद एक बेटे को जन्म दिया. प्रिया और करिश्मा के बच्चों के बीच चल रहा संपत्ति केस दिल्ली हाई कोर्ट में जारी है. संजय का परिवार इस समय एक्ट्रेस के दोनों बच्चों के सपोर्ट में खड़ा दिखा है. देखना है कि ये केस किस तरफ जाता है. 
Photo: Instagram @priyasunjaykapur
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News