गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेनें सीमित समय के लिए चलाई जा रही हैं, ताकि यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सके और भीड़ का दबाव कम ह
यह ट्रेन चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया स्टेशन से होकर गुजरेगी। इससे स्थानीय यात्रियों को दूर-दराज के शहरों तक यात्रा करने के लिए ज्यादा विकल्प मिलेंगे। यह ट्रेन 7 राज्यों को जोड़ती है।
कोयम्बटूर से जयपुर तक होगी सीधी कनेक्टिविटी
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 06181 कोयम्बटूर-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 9 अप्रैल से 4 जून तक चलाई जाएगी, जिसमें कुल 9 ट्रिप होंगी।
यह ट्रेन हर गुरुवार को कोयम्बटूर से सुबह 2:30 बजे रवाना होकर शनिवार को दोपहर 1:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया स्टेशन से होकर गुजरती है, जहां इसका आगमन सुबह 7:43 बजे होगा।
इसी तरह, वापसी में गाड़ी संख्या 06182 जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 12 अप्रैल से 7 जून तक चलाई जाएगी, जो हर रविवार रात 10:05 बजे जयपुर से रवाना होकर बुधवार सुबह 8:30 बजे कोयम्बटूर पहुंचेगी। यह ट्रेन चंदेरिया स्टेशन पर देर रात 3:18 बजे पहुंचेगी।
इस तरह चित्तौड़गढ़ के यात्रियों को दक्षिण भारत तक सीधी रेल सुविधा मिल रही है।
7 बड़े राज्यों को जोड़ती है यह रेलसेवा
यह स्पेशल ट्रेन देश के सात बड़े राज्यों—तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान—को आपस में जोड़ती है।
मार्ग में कई प्रमुख स्टेशन जैसे तिरूप्पूर, ईरोड, सेलम, जोलारपेटटै, काटपाडी, रेणिगुंटा, कडपा, यर्रगुंटला, गुत्ती, डोन, कर्नूलु सिटी, गदवाल, महबूबनगर, काचीगुडा, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, मुदखेड, नान्देड, पूर्णा जं., हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, नंदुरबार, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर और किशनगढ शामिल हैं।
इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया स्टेशन में होने के कारण शहर के कुछ यात्रियों को वहां तक जाना पड़ेगा, लेकिन फिर भी यह सुविधा पहले की तुलना में काफी बेहतर है। यह स्पेशल ट्रेन गर्मी के सीजन में चित्तौड़गढ़ के लोगों के लिए राहत भरी खबर साबित हो रही है।
20 डिब्बों की ट्रेन में 18 डिब्बे होंगे AC के
इस स्पेशल रेलसेवा में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुल 20 डिब्बों की व्यवस्था की गई है। इनमें 18 थर्ड एसी (3AC) कोच शामिल हैं, जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए आरामदायक माने जाते हैं। इसके अलावा ट्रेन में 2 पावरकार डिब्बे भी लगाए गए हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.