कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम के बाहर बड़ा एक्शन, तोड़ दी गई ममता बनर्जी की डिजाइन – ABP News

Salt Lake Stadium Football Sculpture: कोलकाता के मशहूर सॉल्ट  लेक स्टेडियम के बाहर लगी एक विवादित मूर्ति को जमींदोज कर दिया गया है. इस मूर्ति में धड़ से कटे दो पैर और उनके ऊपर एक फुटबॉल बनी थी. यह मूर्ति इस स्टेडियम और बंगाल में फुटबॉल क्रेज की पहचान बन गई थी. इसको खुद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डिजाइन ने किया था. बीजेपी के सत्ता में आने के बाद शुवेंदु सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. इस मूर्ति को लेकर बंगाल के लोगों की राय बंटी हुई थी. कई इस मूर्ति को अच्छा बताते थे, तो कई इसे भद्दी मूर्ति कहते थे. कार्रवाई मंत्री निशीध प्रमाणिक के हटाने के बयान के बाद की गई है. 
मूर्ति के अजीबोगरीब डिजाइन पर सवाल उठाए गए थे 
इस स्टेडियम में लियोनेल मेसी का मैच हुआ था. इसे 2017 के FIFA U-17 वर्ल्ड कप से ठीक पहले स्टेडियम में लगाया था. इसपर बिस्वा बांग्ला का LOGO भी बना हुआ था. जब से इस मूर्ति का अनावरण किया गया था, तभी से विवादों में घिरी हुई थी. कई फुटबॉल प्रेमियों ने इसके अजीबोगरीब डिजाइन पर सवाल उठाए थे. इस स्टेडियम में ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के बीच कई मशहूर फुटबॉल मैच हुए हैं. यहां कई इंटरनेशनल प्लेयर्स ने शिरकत की थी. 
ये भी पढ़ें: ‘अगर बंगाल में रहना है तो…’, बकरीद पर कुर्बानी को लेकर हुमायूं कबीर को शुभेंदु की मंत्री की दो टूक
वहीं, इस कार्रवाई के बाद बीजेपी के नेता केया घोष ने पोस्ट करते हुए लिखा, क्या आपको सॉल्ट लेक स्टेयिम के सामने बनी वह भद्दी मूर्ति याद है? अब अपने वादे के मुताबिक, उसे हटा दिया गया है. 

आसनसोल में भी अतिक्रमण कार्रवाई
इससे पहले शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद कहा था कि इस मूर्ति को हटा दिया जाएगा. इसी हफ्ते निशीध प्रमाणिक ने भी कार्रवाई की बात को दोहराया था. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के आसनसोल में SAIL-ISP प्रबंधन ने बर्नपुर स्टेशन के पास अतिक्रमण कार्रवाई शुरू की है. इसके तहत वार्ड 78 के तृणमूल कांग्रेस पार्षद अशोक रुद्र के ऑफिस समेत कई पार्टी कार्यालयों और क्लब भवनों को ध्वस्त कर दिया है. 
ये भी पढ़ें:  पेट्रोल और डीजल के 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम तो आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- मोदी सरकार नागरिकों को लूट…
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News