—विज्ञापन—
Kohrra Season 2 Netflix: बरुण सोबती (Barun Sobti) की सीरीज कोहरा का सीजन 2 (Kohrra 2) जल्द ही आने वाला है. इससे पहले वाला सीजन लोगों को काफी पसंद आया. काफी समय से लोग दूसरे पार्ट का इंतेजार कर रहे थे, जो कि Netflix पर जल्द ही रिलीज होगा.
यह एक डार्क क्राइम थ्रिलर थी, जिसमें पंजाब के कोहरे भरे इलाके में एक हत्या की जांच हुई. बरुण सोबती (Barun Sobti) ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गरुंडी का किरदार निभाया, जो बहुत शानदार था. सीरीज में हिंदी और पंजाबी का मिश्रण था, जो कहानी को और असली बनाता था.
सीजन 2 (Kohrra 2) में कहानी बिल्कुल नई है. इस बार एक लड़की की लाश मिलती है, जिसे बहुत बेरहमी से मार डाला गया है. हत्यारे ने उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए हैं. यह लाश लड़की के भाई के घर में पाई जाती है.
मामला दलेरपुरा पुलिस स्टेशन के इलाके का है. यहां अमरपाल गरुंडी (बरुण सोबती) का हाल ही में तबादला हुआ है. इस सीजन में पुलिस को इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाना है. इस बार कुछ नए चेहरे भी सीरीज में दिखाई पड़ेंगे.
बरुण सोबती के साथ इस बार मोना सिंह लीड रोल में हैं. मोना सिंह (Mona Singh) एक मजबूत और स्मार्ट पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रही हैं. उनके अलावा कुछ नए कलाकार भी जुड़ रहे हैं, जो नए रहस्य लाएंगे.
बता दें कि कुछ किरदार पुराने सीजन के भी लौट सकते हैं. यह सीजन ड्रामा, सस्पेंस और इमोशन्स से भरा हुआ है. मोना सिंह इस सीजन में जान भर देंगी.
पिछले सीजन में रिश्तों पर सवाल उठे थे. खून के दाग और कत्ल के कई राज दफ्न थे, जिनसे धीरे धीरे पर्दा उठा. नफरत और साजिशों ने पिछले सीजन को बेहद खास बना दिया था.
कोहरा का सीजन 1 और सीजन 2 सिर्फ मर्डर मिस्ट्री नहीं बल्कि समाज का गंदा चेहरा भी सामने लाती है. यह वो जमीनी हकीकत है, जिससे हर कोई परिचित नहीं है. लेकिन यह हमारे समाज में अपने जड़े मजबूत किए हुए हैं.
कोहरा 2 (Kohrra 2 Release Date) में इस बार पावर, पॉलिटिक्स और पारिवारिक रिश्तों के खेल देखने को मिलेगा. यह सीरीज Netflix पर 11 फरवरी, 2026 को रिलीज होगी, जिसमें इस बार कई लोगों के चेहरे बेनकाब होने वाले हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in