कौन हैं जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा, जिन्हें हिमाचल से राज्यसभा भेज रही कांग्रेस! – AajTak

Feedback
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. पार्टी के इस ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में अनुराग शर्मा ने नाम को लेकर चर्चा होने लगी है. कांग्रेस की ओर से पांच राज्यों के लिए जिन उम्मीदवारों का नाम घोषित किया गया है, उसमें अनुराग शर्मा का नाम काफी चर्चा में है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर अनुराग शर्मा कौन हैं? 
कौन हैं अनुराग शर्मा?
अनुराग शर्मा अभी कांगड़ा डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट हैं, उन्हें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का करीबी माना जाता है. अनुराग शर्मा बीर बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भी हैं और उन्हें कुछ ही दिन पहले कांगड़ा में डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस चीफ अपॉइंट किया गया था. 
अनुराग शर्मा कांगड़ा के बैजनाथ के रहने वाले हैं. अनुराग शर्मा 1990 के दशक से नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के ज़रिए स्टूडेंट पॉलिटिक्स में एक्टिव रहे हैं और तब से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं. 
जिला कांग्रेस कमेटी, कांगड़ा के अध्यक्ष एवं जमीनी कार्यकर्ता श्री अनुराग शर्मा जी को कांग्रेस पार्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

अनुराग जी के अनुभव से प्रदेश की आवाज़ संसद में मजबूती से गूंजेगी और जनता के… pic.twitter.com/KnvzotV6NJ
किन नामों पर थी चर्चा?
अनुराग शर्मा के नाम के ऐलान से पहले राज्यसभा के संभावित उम्मीदवारों के तौर पर कई जाने-माने नामों पर चर्चा हो रही थी, जिनमें आनंद शर्मा, रजनी पाटिल, प्रतिभा सिंह और धनी राम शांडिल शामिल थे. हालांकि, पार्टी ने आखिरकार एक नया चेहरा चुना. 
बता दें कि BJP की मौजूदा राज्यसभा MP इंदु गोस्वामी 9 अप्रैल को अपना कार्यकाल पूरा करेंगी, जबकि राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग 16 मार्च को होनी है. राज्य विधानसभा में संख्या को देखते हुए, कांग्रेस उम्मीदवार के बिना विरोध चुने जाने की उम्मीद है. 
हिमाचल प्रदेश में 2024 के राज्यसभा चुनाव में, कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी पार्टी के पास बहुमत होने के बावजूद हार गए थे, क्योंकि कांग्रेस के छह MLA ने BJP के पक्ष में क्रॉस-वोटिंग की थी. इस बार, पार्टी ने तेलंगाना से सिंघवी को मैदान में उतारा है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News