कौन है 1100 करोड़ी फिल्म देने वाली यह खूबसूरत हसीना, जो पहली बार सलमान खान संग करेगी रोमांस? – Asianet News Hindi

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो वामशी पैदीपल्ली के निर्देशन में बन रही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म में साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस नयनतारा की एंट्री हो गई है। अगर यह खबर सही है तो 41 साल की नयनतारा पहली बार खुद से 19 साल बड़े सलमान के साथ रोमांस करती नज़र आ सकती हैं।
वामशी पैदीपल्ली तेलुगु सिनेमा में इमोशनल और कमर्शियल हिट्स देने के लिए जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि पहली बार वे बॉलीवुड फिल्म बना रहे हैं और इसमें वही इमोशन रखने में वे कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसीलिए उन्होंने इस फिल्म में बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में शुमार सलमान खान और साउथ की सबसे बड़ी हीरोइनों में शामिल नयनतारा को कास्ट किया है।
यह भी पढ़ें : 2027 में होगा बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा क्लैश? ईद पर भिड़ने की तैयारी में सलमान खान और प्रभास!
नयनतारा 2023 में बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। उनकी पहली हिंदी फिल्म शाहरुख़ खान के साथ ‘जवान’ नाम से आई, जो दुनियाभर में लगभग 1150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म का डायरेक्शन तमिल फिल्मों के फेमस डायरेक्टर एटली कुमार ने किया है।
सलमान खान और नयनतारा स्टारर अगली फिल्म को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसका निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले होगा। कहा जा रहा है कि यह अपकमिंग फिल्म दिल राजू की पिछली कई फिल्मों की तरह ही बड़े स्केल की होगी। फिल्म से बड़ी उम्मीदे जताई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 3 का ऐलान! बौखलाए पाकिस्तानी नेता ने ट्रोलिंग से परेशान होकर लिया बड़ा फैसला
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान और नयनतारा की यह फिल्म अप्रैल 2026 में फ्लोर पर आ जाएगी। मेकर्स इसे 2027 में ईद के मौके पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। बात फिल्म की अन्य स्टार कास्ट की करें तो कथिततौर पर अनिल कपूर की इसमें अहम् भूमिका हो सकती है। हालांकि, अभी फिल्म के टाइटल या स्टार कास्ट से जुड़ी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News