—विज्ञापन—
राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन करेंगे। ऐसी अटकलें आजकल राजनीतिक गलियारों में लगाई जा रही हैं। इस अटकलों पर संजय सिंह के बाद सौरभ भारद्वाज ने बड़ा दावा किया है। साथ ही उन्होंने राघव चड्ढा को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया है। सौरभ ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट लिखी है। वहीं राघव चड्ढा भी राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के बाद 3 वीडियो पोस्ट करके AAP पर तंज कस चुके हैं।
Raghav Chaddha has deleted all his earlier posts on X that were critical of Modi or BJP.
As suggested by some on X, I searched Raghav’s timeline for “BJP” or “Modi”
There are no critical posts there. This means he has deleted all his earlier posts too. The only 2 posts with… pic.twitter.com/R7a8fH1LT8
आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि राघव चड्ढा ने अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ किए गए ट्वीट डिलीट कर दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और BJP की आलोचना करते हुए जितनी भी पोस्ट लिखी थीं, सभी हटा दी हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ वाले पोस्ट उनके प्रोफाइल पर हैं। बता दें कि इस दावे को लेकर सौरभ भारद्वाज की सोशल मीडिया पोस्ट से राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने की अटकलों को और हवा मिली है।
बता दें कि AAP ने राघव चड्ढा पर संसद में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने से बचने का आरोप लगाया था। इन आरोपों को ही राघव को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने की वजह बताया जा रहा है। पार्टी की ओर से राज्यसभा सचिवालय को लेटर लिखकर अनुरोध किया कि राघव चड्ढा को सदन में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया जाए और उनकी जगह पंजाब से सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी का डिप्टी लीडर नियुक्त किया जाए।
मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता।
Three Allegations. Zero Truth.
My Response: pic.twitter.com/tPdjp04TLt
राघव ने AAP के आरोपों को ‘झूठा’ बताया और कहा कि संसद में जनहित के मुद्दों को उठाकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश करता हूं। पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने नजर न लगे वाली इमोजी के साथ संसद में अपनी स्पीच वाले क्लिप का एक वीडियो अपलोड किया। फिर राघव ने एक वीडियो के साथ आम आदमी के नाम संदेश दिया और लिखा कि खामोश हुआ नहीं हूं, कराया गया हूं। अब राघव ने एक वीडियो संदेश में फिल्म ‘धुरंधर’ के डायलॉग बोलते हुए कहा कि क्योंकि मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं। हर झूठ का भंडफोड़ होगा। मेरे खिलाफ सुनियोजित अभियान चलाया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in