Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकवादियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें एक आतंकी को जवानों ने मार गिराया है. गांदरबल के जनरल एरिया अरहामा में जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
Trending Photos
Ganderbal Encounter: आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार सुरक्षा के जवान कोई न कोई ऑपरेशन चला रहे हैं. इसी के तहत सुरक्षाकर्मियों ने गांदरबल के जनरल एरिया अरहामा में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सर्च ऑपरेशन के दौरान विदेशी आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सैनिकों मे कड़ा जवाब दिया है और एक आतंकवादी को मार गिराया.
ऑपरेशन में मौजूद सुरक्षा बलों ने बताया कि हम बहुत ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं, क्योंकि यह इलाका घने जंगलों वाला है और यहां आतंकवादियों के होने की संभावना बनी हुई है. कल देर शाम इस इलाके में आतंकवाद-विरोधी एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया. यह कदम तब उठाया गया जब जम्मू-कश्मीर पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि अरहम के ऊपरी जंगलों में आतंकवादी गतिविधियां हो रही हैं. इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, पुलिस, सेना और CRPF ने मिलकर एक तलाशी अभियान शुरू किया.
शुरुआती चरण में, आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई, जो कई मिनटों तक चली. हालांकि, बाद में गोलीबारी रुक गई और अब ऑपरेशन में सिर्फ जंगल के इलाके की तलाशी ली जा रही है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक शव और उसके साथ एक हथियार दिखाई दे रहा है, लेकिन इलाका घने जंगलों वाला है और यहां काम करना काफी मुश्किल है. इसलिए, सुरक्षा बलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान से बचने के लिए यह ऑपरेशन बहुत सावधानी से चलाया जा रहा है.
अधिकारी ने आगे बताया कि खुफिया जानकारी के मुताबिक, वहां दो से तीन आतंकवादी होने की आशंका थी. हालांकि, शुरुआती गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि बाकी शायद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले हों लेकिन, जब तक तलाशी पूरी नहीं हो जाती, हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते. हमारी तलाशी अभी भी जारी है.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.